दिल्ली की जीत का मुजफ्फरपुर भाजपा ने जश्न मनाया:आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाई

दिल्ली की सत्ता से AAP बाहर, 27 साल बाद फिर खिला कमल, BJP ने मनाया जमकर जश्न

मुजफ्फरपुर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत पर मुजफ्फरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। मुजफ्फरपुर पश्चिमी के जिलाध्यक्ष “हरी मोहन चौधरी” के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य, आतिशबाजी करते हुए भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी की जयकारे के साथ सैकड़ों की संख्या में जुलूस निकाल इमलीचट्टी पार्टी कार्यालय से शाहिद खुदीराम बोस स्मारक तक गए और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
मौके पर मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व विधायक बेबी कुमारी सहित स्थानीय नेतागण उपस्थित रहे।

मौके पर मुजफ्फरपुर पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों को जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर साफ कर दिया है कि जनता अब झूठ और भ्रष्टाचार को नहीं बल्कि विकास की राजनीति को तवज्जो देती है। कार्यकर्ताओं संग खुशी मनाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने इसे दिल्ली के साथ-साथ पूर्वांचल वासियों की भी जीत बताया और कहा कि केजरीवाल ने पूर्वांचल का अपमान किया जिसका मुंहतोड़ जवाब अब दिल्ली की जनता ने दिया है। उन्होंने कहा की डबल इंजन की सरकार ने विभिन्न प्रदेशों में विकास और प्रगति की नई गाथाएं लिखी हैं और उसी क्रम में अब दिल्ली में भी विकास की शुरुआत की जाएगी। शीशमहल से शराब की पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा।

वहीं दिल्ली गए पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की भ्रष्ट और झूठ की राजनीति को करारा जवाब दिया है और भाजपा पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को दिल्ली की जनता ने स्वीकार किया और केजरीवाल की झूठ और भ्रष्ठाचार की राजनीति की दुकान पर ताला लगाने का काम किया है।

जहां जश्न मनाने पहुंचे मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने दिल्ली चुनाव में कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, इसको लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें तो हराया ही जाना था, क्योंकि यह लोग दिल्ली को आपदा की स्थिति में लेकर गए थे। अब वे खुद आपदा में चले गए हैं। कांग्रेस लगातार गिरावट की ओर बढ़ रही है।

वहीं पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। इस चुनाव में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी बीजेपी पर भरोसा जताया है।

मौके पर निवर्तमान रंजन कुमार ने झूठ और फरेब की करारी शिकस्त हुई है। जनता ने भ्रष्टाचारियों को नकारा है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी लोगों के दिलों में बसते हैं। यह जीत जनता की जीत है। अरविन्द केजरीवाल की जनविरोधी नीतियों को जनता ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल राज में दिल्ली का दम निकल ग्या था। इस जीत के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह समेत प्रदेश नेतृत्व को बधाई देते है।

वहीं पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा की दिल्ली की सत्ता से अब AAP पार्टी बिल्कुल बाहर है, 27 साल बाद फिर से दिल्ली में कमल खिला है। जिसके लिए उन्होंने दिल्ली की जनता का अभिनंदन किया।

मौके पर उपाध्यक्ष अंकज कुमार, रामनरेश मलाकार महामंत्री सचिन कुमार ,प्रभु कुशवाहा, धर्मेन्द्र साहू मंत्री नंद किशोर पासवान मीडिया प्रभारी डॉक्टर साकेत शुभम ठाकुर, आशीष अग्रवाल, राकेश पटेल प्रदेश नेता साहेब साह,रविशंकर कुशवाहा,सुरज मुखिया,धर्मेन्द्र कुमार अबोध, केशव चौबे, अरविंद सिंह, सुजीत चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी मोर्चाध्यक्ष विजय पाण्डेय, भारत रत्न यादव ,फेकु राम, प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय वर्मा, उत्पल रंजन, अजीत द्विवेदी, अर्जुन राम, संजीव झा, अशोक झा, याचना शाही, रितेश कुशवाहा ठाकुर कमलेश सिंह बीना सिंह गुङिया गुप्ता,अजीत शाही,ममता कुमारी,मनोज नेता, दिलीप कुमार ,नवीन ठाकुर ,खुशबू कुमारी, रणधीर कुमार ,सुकेश कुमार ,अखिलेश्वर शर्मा, रवि गुप्ता, ललित कुमार गुप्ता,मीना कुमारी, मुकुल कुमार ,वैजू कुशवाहा मृतुंजय तिवारी ,मोहित कुमार अभिषेक सिंह विकास गुप्ता शैलेंद्र कुमार रवि पराशर युवा मोर्चा महामंत्री शांतनु शेखर ,राजा सिंह, उमेश पांडेय, हरिकिशोर बैठा , संचित शाही,विकास चौबे , सुमित कुमार, दीपक शर्मा,मनोज नेता,दिलीप कुमारआदि मौजूद रहे।

Related Posts

नीतीश कुमार की चौतरफा घेराबंदी,CM बनना होगा मुश्किल

पटना बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। एनडीए में भाजपा की अपनी तैयारी है तो महागठबंधन में राजद और उसकी पुरानी सहयोगी कांग्रेस भी अलग-अलग अपनी चुनावी तैयारियों में…

बिहार में अपराधी को पकड़ने गए दारोगा को पीट-पीट कर मार डाला, बदमाश को भी छुड़ा ले गए

अररिया बिहार में बड़ा कांड हुआ है। यहां एक दारोगा की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है।  बताया जा रहा है कि पुलिस की एक टीम अपराधी को पकड़ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *