शिक्षा मंत्री ने गोपालगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों को आवास की चाबी और स्वीकृति पत्र का किया वितरण

हर गरीब के सिर पर पक्की छत ही विकसित बिहार की पहचान : शिक्षा मंत्री

आवास निर्माण के लिए 16 हजार से अधिक लोगों का किया गया था चयन, लाभुकों के खातों में भेजे गए थे 184 करोड़ रुपए

पटना

शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘हर गरीब को पक्का घर’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एक महत्वपूर्ण पहल है। हर गरीब परिवार के सिर पर पक्की छत और उसके चेहरे पर मुस्कान ही सुशासन और विकसित बिहार की पहचान है। राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक विकास की रोशनी पहुंचाने और उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
माननीय शिक्षा मंत्री गुरुवार को गोपालगंज समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत नवनिर्मित आवासों के लाभुकों को चाबी और नए चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित कर रहे थे।


कार्यक्रम के दौरान पटना के बापू सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार भी जुड़े। उन्होंने आवास योजना के लाभुकों से संवाद किया और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बताया कि गोपालगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 16 हजार से अधिक लोगों का चयन किया गया। आवास निर्माण के लिए विभिन्न लाभुकों के खातों में करीब 184 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई। जिले में लगभग 80 प्रतिशत आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष 20 प्रतिशत आवासों का निर्माण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

Related Posts

बिहार अब डूबना नहीं उड़ना चाहता है…..

जुलाई से सितंबर, बिहार के लिए त्योहार नहीं, तबाही के महीने होते हैं। एक तरफ लोग छठ की तैयारी का सपना देखते हैं, दूसरी तरफ गंडक, कोसी, बागमती अपने साथ…

निजी स्कूल संचालक पास के सरकारी स्कूल के पालक बनें: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

पटना में 2 हजार शिक्षकों के साथ शिक्षा मंत्री ने सुनी ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड पटना बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने निजी विद्यालय संचालकों से आह्वान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *