Aaj Ka Rashifal 28 August 2026: आज रक्षाबंधन पर वृष और तुला राशि वालों पर अचानक धनलाभ के योग, बन रहा सुकर्मा योग, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🚩सभी को भाई और बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं🚩
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शुक्रवार, २८ अगस्त २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:०८
सूर्यास्त: 🌄 १८:४८
चन्द्रोदय: 🌝 १८:५६
चन्द्रास्त: 🌜 ❌❌❌
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 पूर्णिमा (०९:४८ से प्रतिपदा)
नक्षत्र 👉 शतभिषा (२७:१३+ से पूर्वा भाद्रपद)
योग 👉 अतिगंड (०७:२८ से सुकर्मा)
प्रथम करण 👉 बव ०९:४८ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव भद्रा (२१:५६ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 कुम्भ
मंगल 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 सिंह (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०३ से १२:५३
अमृत काल 👉 १९:४४ से २१:२३
विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:२५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४८ से १९:११
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४८ से १९:५६
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०५+ से २४:५१+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:३७+ से २९:२२+
राहुकाल 👉 १०:५३ से १२:२८
गुलिक काल 👉 ०७:४३ से ०९:१८
यमगण्ड 👉 १५:३८ से १७:१३
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:४० से ०९:३०
वर्ज्य 👉 ०९:४५ से ११:२४
पञ्चक 👉 अहोरात्रि
आडल योग 👉 ०६:०८ से २७:१३+
विडाल योग 👉 २७:१३+ से ३०:०८+
होमाहुति 👉 चन्द्र (२७:१३+ से मंगल)
दिशा शूल 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल 👉 दक्षिण (२७:१३+ से पूर्ण रात्रि)
राहु काल वास 👉 दक्षिण-पूर्व
अग्निवास 👉 पाताल (०९:४८ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 श्मशान में (०९:४८ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(उत्तर और पूर्व) जौ का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
श्रावण पूर्णिमा, नारली पूर्णिमा, द्वितीय चातुर्मास का ४वां दिवस, वरलक्ष्मी दिवस, गायत्री जयंती, गायत्री जापम, चंद्रग्रहण (आंशिक) संस्कृत दिवस, रक्षाबंधन, इष्टि आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २७:१३+ तक जन्मे शिशुओं के नाम शतभिषा नक्षत्र के अनुसार क्रमश: (गो, सा, सी, सू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
सिंह – ०५:२४ से ०७:३६
कन्या – ०७:३६ से ०९:४६
तुला – ०९:४६ से १२:०१
वृश्चिक – १२:०१ से १४:१७
धनु – १४:१७ से १६:२२
मकर – १६:२२ से १८:०९
कुम्भ – १८:०९ से १९:४२
मीन – १९:४२ से २१:१२
मेष – २१:१२ से २२:५२
वृषभ – २२:५२ से २४:५०+
मिथुन – २४:५०+ से २७:०४+
कर्क – २७:०४+ से २९:२०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:०८ से ०७:३६
चोर पञ्चक – ०७:३६ से ०९:४६
शुभ मुहूर्त – ०९:४६ से ०९:४८
रोग पञ्चक – ०९:४८ से १२:०१
शुभ मुहूर्त – १२:०१ से १४:१७
मृत्यु पञ्चक – १४:१७ से १६:२२
अग्नि पञ्चक – १६:२२ से १८:०९
शुभ मुहूर्त – १८:०९ से १९:४२
रज पञ्चक – १९:४२ से २१:१२
अग्नि पञ्चक – २१:१२ से २२:५२
शुभ मुहूर्त – २२:५२ से २४:५०+
रज पञ्चक – २४:५०+ से २७:०४+
शुभ मुहूर्त – २७:०४+ से २७:१३+
चोर पञ्चक – २७:१३+ से २९:२०+
शुभ मुहूर्त – २९:२०+ से ३०:०८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
प्रयत्न कीजिये कि दोगले लोगो से गहन संबंध ना हो, क्योंकि इनके नाराज होने पर मान प्रतिष्ठा पर आघात करते है॥🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज पुराने कर्ज का बोझ कुछ हल्का होता नजर आ रहा है, जिससे मन को राहत मिलेगी। अचानक शेयर मार्केट से लाभ मिलने पर दिन और भी बेहतर हो सकता है, लेकिन फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है। काम को लेकर भागदौड़ रहेगी और इसी वजह से ध्यान थोड़ा भटक सकता है। किसी अनजान व्यक्ति की मीठी बातों पर तुरंत भरोसा न करें। आपकी मेहनत का परिणाम देर से सही, लेकिन जरूर मिलेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज सफलता का सीधा मंत्र है, जरूरी कामों पर ध्यान बनाए रखें। घूमने-फिरने के दौरान मिली कोई छोटी-सी जानकारी आगे चलकर आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। अटका हुआ सरकारी काम आगे बढ़ने के संकेत हैं। घर को नया रूप देने का मन बनेगा। संतान की ओर से मिली अच्छी खबर खुशी देगी और आपकी नेतृत्व क्षमता भी लोगों के सामने उभरकर आएगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज कुछ नया शुरू करने का उत्साह आपको भीतर से ऊर्जावान रखेगा। बस रिश्तों में संवेदनशीलता बनाए रखना जरूरी है, खासकर जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। पिता के साथ किसी कारोबारी योजना या डील पर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम में राहत और सफलता मिल सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। मन पर बना तनाव कम होगा और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी उम्मीद की किरण दिखाई दे सकती है। हालांकि जरूरत से ज्यादा मौज-मस्ती आपको अपने जरूरी कामों से भटका सकती है। विरोधियों से सावधान रहें और परिवार से जुड़ी निजी बातें दूसरों के साथ साझा करने से बचें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने का हौसला देगी। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से मुलाकात या यात्रा की योजना बन सकती है। निर्णय लेने की आपकी क्षमता मजबूत रहेगी, जिससे कई उलझे काम आसानी से सुलझेंगे। किसी सहयोगी की बात थोड़ी चुभ सकती है, लेकिन धैर्य और अपनापन बनाए रखेंगे तो रिश्ते और मजबूत होंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है और लंबे समय से अटकी बिजनेस डील भी आगे बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में मन लगेगा। घर में किसी शुभ आयोजन की तैयारी शुरू होने के संकेत हैं। पुराने कर्ज को खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान दोनों बढ़ेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन नए अवसरों के दरवाजे खोल सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात किसी नए रास्ते की शुरुआत कर सकती है। बैंक लोन से जुड़ा काम भी आसानी से आगे बढ़ने के संकेत दे रहा है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। माता द्वारा दी गई जिम्मेदारी को समय पर पूरा करें। बच्चों के साथ बिताया समय मन को खास खुशी देगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज नए अवसर सामने आ सकते हैं। आपके संपर्क और पहचान का दायरा बढ़ेगा और कार्यस्थल पर बॉस भी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन खान-पान में संतुलन रखें। किसी जरूरी जानकारी को साझा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। काम के कारण यात्रा का योग भी बन सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। मां के साथ परिवार से जुड़े किसी मुद्दे पर महत्वपूर्ण बातचीत होगी और जीवनशैली में सुधार के मौके मिलेंगे। पैतृक संपत्ति का मामला कुछ तनाव दे सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात मन खुश करेगी, लेकिन पुरानी नाराजगी या विवाद को दोबारा छेड़ने से बचें। कारोबार में नई साझेदारी भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए कोई खास अवसर सामने आ सकता है। किसी बड़े और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। जीवनसाथी के साथ खरीदारी की योजना बनेगी, लेकिन बजट का ध्यान रखना जरूरी है। उधार लेकर वाहन चलाने जैसी स्थिति से बचें। सफलता के मौके भरपूर हैं, हालांकि विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखना भी जरूरी होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आर्थिक मोर्चे पर मजबूती महसूस होगी और पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। कारोबार में किए गए नए बदलाव आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। जीवनसाथी की पदोन्नति या करियर में प्रगति से घर का माहौल खुशी से भर सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा और रिश्तेदारों की आवाजाही भी बनी रह सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज नया वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है, लेकिन कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। काम में पूरी मेहनत और निरंतरता रखेंगे तभी अपेक्षित सफलता मिलेगी। पढ़ाई में परेशानी हो तो गुरुजनों की सलाह को नजरअंदाज न करें। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। फिलहाल उधार लेने की योजना टालना बेहतर होगा। पिता की कोई बात मन को थोड़ी ठेस पहुंचा सकती है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले शांत रहें।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥
माता महालक्ष्मी देवी जी की जय
⛳⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 12 October 2026: आज शुक्र- चंद्रमा बनाएंगे कलात्मक योग; तुला और मकर राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग, जानिए दैनिक राशिफल

अध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🚩नवरात्रि महापर्व की सभी को अनंत शुभकामनाएं🚩┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓️आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल🗓️📆 सोमवार, १२ अक्टूबर २०२६ सूर्योदय: 🌅 ०६:२२सूर्यास्त: 🌄 १८:०४चन्द्रोदय: 🌝 ०७:४८चन्द्रास्त: 🌜 १८:५३अयन 🌖…

Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बन रहा द्विपुष्कर योग, जानिए मेष लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🚩नवरात्रि महापर्व की सभी को अनंत शुभकामनाएं🚩┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓️आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल🗓️📆 रविवार, ११ अक्टूबर २०२६ सूर्योदय: 🌅 ०६:२२सूर्यास्त: 🌄 १८:०५चन्द्रोदय: 🌝 ०६:५१चन्द्रास्त: 🌜 १८:१५अयन 🌖…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *