बिहार की शिक्षा को और बेहतर बनाने में सहयोग करे आर्ट ऑफ लिविंग : शिक्षा मंत्री

बिहार में देश की तुलना में करीब दो प्रतिशत अधिक युवा शक्ति

बेंगलुरु में बिहार महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए श्री मिथिलेश तिवारी

बेंगलुरु

बिहार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा शिक्षा को संस्कार से जोड़ने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से सहयोग का आग्रह किया है।
रविवार की शाम बेंगलुरु के कनकपुरा स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित बिहार महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि शिष्य को गुरु से मांगने का अधिकार है। उन्होंने श्री श्री रविशंकर से कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों को नई दिशा देने में उनका सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को संस्कार से जोड़ने में आपकी मदद चाहिए। उम्मीद है कि आप हमें निराश नहीं करेंगे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे यहां किसी मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक छात्र बनकर सीखने आए हैं। गुरु हमारी सनातन परंपरा के सबसे बड़े स्तंभ हैं। गुरु के बिना न ज्ञान संभव है और न ही संस्कार। इसलिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना भी जरूरी है।


श्री तिवारी ने श्री श्री को बिहार की शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बिहार ने शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में ऊंची उड़ान भरने के लिए खुद को तैयार किया है। राज्य की युवा शक्ति इसकी सबसे बड़ी ताकत है। बिहार में देश की तुलना में करीब दो प्रतिशत अधिक युवा शक्ति है। युवा ही देश का भविष्य हैं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनमें संस्कार एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। इस दिशा में समाज के प्रतिष्ठित लोगों और संस्थाओं का सहयोग भी महत्वपूर्ण है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार की पहचान केवल शिक्षा और ज्ञान की धरती के रूप में ही नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और खान-पान के लिए भी है। बिहार के पारंपरिक व्यंजनों और पकवानों की धमक अब सरहद पार तक पहुंच चुकी है।
इस अवसर पर श्री तिवारी ने 14 करोड़ बिहारवासियों की ओर से श्री श्री रविशंकर को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद श्री सच्चिदानंद राय भी उपस्थित थे।

Related Posts

शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, अब समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं

शिक्षक ही बिहार के स्वर्णिम भविष्य के निर्माता : माननीय शिक्षा मंत्री बोले-विद्या ददाति विनयम् के साथ बढ़ रही बिहार की शिक्षा पटना शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य…

🔥 “नीब करौली बाबा की अनसुनी कहानी: आस्था, चमत्कार और कैंची धाम का रहस्य”

संतोष राज पाण्डेय क्या आपने कभी सोचा है कि एक ऐसा साधु, जिसके पास न कोई बड़ा आश्रम था, न कोई राजसी ठाठ-बाट, न कोई किताबों की लाइब्रेरी और न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *