संजय हत्याकांड मामले में पत्नी ने कराया FIR दर्ज:बेतिया में जमीनी विवाद में व्यवसायी की हत्या, चाकू और गोली से किया हमला, एक गिरफ्तार


बेतिया

बेतिया पुलिस ने संजीव हत्याकांड मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि संजय के पत्नी निशा वर्णवाल के आवेदन पर नरकटियागंज पांडे टोला निवासी सत्यम श्रीवास्तव और मोहित राज समेत चार अज्ञात के विरोध एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मोहित राज को गिरफ्तार कर ली। जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। निशा ने एफआईआर में बताया है कि सोमवार सुबह वो अपने पति संजीव के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी।


इसी दौरान बाइक सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। दो अपराधियों ने निशा को पकड़ लिया। वहीं, दो अपराधियों ने पहले संजीव पर चाकू से हमला की फिर गोली मार कर फरार हो गए। जिसके बाद निशा ने 112 पर घटना की जानकारी दी और स्थानीय लोगों के मदद से पति को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जीएमसीएच रेफर कर दिया। इसी दौरान संजीव की मौत हो गई।

पहले भी हो चुकी हत्या की कोशिश

निशा ने बताया कि एक साल पूर्व भी उनके पति पर गोली चलाने की प्रयास की गई थी। सत्यम श्रीवास्तव और मोहित राज से जमीन को लेकर विवाद था। यही लोगों ने उसके पति की हत्या की है। हालांकि पुलिस घटना के अन्य कारणों के संबंध में भी तकनीकी शाखा के सहयोग से जांच कर रही है।

CCTV फुटेज आया सामने

घटना से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि संजीव अपने पत्नी निशा के साथ जा रहे हैं। संजीव आगे आगे चल रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी पीछे शॉल वोढकर चल रही है। जबकि कुछ ही देर बाद बाइक सवार दो अपराधी भी बाइक से आते दिखाई दे रहे हैं। दोनों अपने चेहरे को ढके हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जबकि पत्नी का आरोप है कि जमीनी विवाद में सत्यम श्रीवास्तव और मोहित राज ने घटना को अंजाम दिलवाया है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *