बिहार बजट पर भाजपा नेता रंजन का बड़ा बयान,बजट देख विपक्ष को जवाब नहीं सूझ रहा

मुज़फ़्फ़रपुर

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बजट पर कहा कि ये मुख्यमंत्री का नीतीश कुमार का ऐतिहासिक बजट है।
उन्होंने कहा कि खासकर महिलाओं, छात्रों, किसानों, युवाओं का सबका ध्यान रखा गया है। ये विकासोन्मुखी बजट है। बिहार का बजट 3 लाख करोड़ को पार कर गया यह देखकर विपक्ष को जबाब नहीं सूझ रहा है। केवल विरोध के लिए विरोध करने से उनका ही सेहत खराब हो रहा है। सकारात्मक दिशा में काम करेंगे तो बेहतर होगा नहीं तो आगे भी उनके लिए कोई रास्ता नहीं है।
उन्होंने कहा कि बिहार बजट 2025 में सबसे अधिक शिक्षा पर 60 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य में 20 हजार करोड़ रुपये और सड़क मद में 17 हजार करोड़ खर्च होगा। बजट में गृह विभाग को 17831 करोड़, ग्रामीण विकास को 16043 करोड़, ऊर्जा विभाग को 13484 करोड़ और समाज कल्याण विभाग, एससी एसटी, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, अति पिछड़ा को 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बजट को आम जनता की बजट बताते हुए कहा कि  बिहार सरकार एमएसपी पर अरहर, मूंग और उड़द की दाल खरीदेगी। इसके अलावा पूरे बिहार में कोल्ड स्टोरेज खोले जाने का ऐलान भी किया गया है। इसके अलावा कृषि उत्पादों की मार्केटिंग के लिए सुधा की तर्ज पर सभी प्रखंडों में सरकारी सुविधा आउटलेट खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुल 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। बिहार के 358 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। सभी प्रमंडालों में कैंसर अस्पताल खुलेंगे। 108 नगर चिकित्सा सुविधा केंद्र खुलेंगे। पिछडों को दी जाने वाली छात्रवृत्त्ति दोगुनी की जाएगी। पूर्णिया में अगले तीन महीने में एयरपोर्ट से हवाई जहाज उड़ान भरने लगेगी। उन्होंने उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को आभार जताया इस बजट के लिए जिसमे सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *