PK तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव,

क्या PK तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव, बोले प्रशांत किशोर – अगर पार्टी ने तय किया तो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, राघोपुर से किसी कार्यकर्ता ने चुनाव लड़ने के लिए मेरे नाम से आवेदन किया है

प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले – बिहार में शराबबंदी अगर इतना अच्छा और प्रभावी है तो मोदी जी पूरे देश और भाजपा शासित राज्यों में भी क्यों नहीं लागू कर देते हैं

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर जन सुराज उदघोष यात्रा के तहत 6 मार्च को पूर्वी चंपारण पहुंचे जहां उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित कर पत्रकार साथियों से बातचीत की, इस दौरान विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर पार्टी तय करती है तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे, पार्टी का फैसला ही अंतिम फैसला होगा।

पीके ने बताया कि राघोपुर से किसी कार्यकर्ता ने चुनाव लड़ने के लिए उनके नाम से आवेदन किया है।बता दे कि राघोपुर से वर्तमान विधायक तेजस्वी यादव है और राघोपुर लालू परिवार का गढ़ माना जाता है।

PK का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले – बिहार में शराबबंदी अगर इतना अच्छा प्रभावी है तो मोदी जी पूरे देश और भाजपा शासित राज्यों में भी क्यों नहीं लागू कर देते हैं

शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने एक बार फिर कहा कि बिहार में शराबबंदी के नाम पर सिर्फ दुकान बंद है शराब नहीं, होम डिलीवरी की जा रही है। शराबबंदी से ही विकास होता है तो मोदी जी को पूरे देश में शराबबंदी लागू कर देना चाहिए। कम से कम उत्तर प्रदेश में ही शराबबंदी लागू कर के देखे यह मिठाई सिर्फ बिहारवासियों को ही क्यों दिया जा रहा है? बिहार को हजार – लाखों करोड़ का नुकसान हो रहा शराबबंदी के कारण और यह पैसा सिर्फ अफसर नेताओं और माफियाओं के हाथ में जा रहा है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *