आरक्षण चोर बीजेपी, नीतीश सरकार जवाब दो : तेजस्वी

पटना

बिहार की राजधानी पटना में आज आरजेडी के कार्यकर्ता सरकारी नौकरियों में 65 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस धरने में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। धरना पार्टी कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया। पार्टी की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है, जिस पर लिखा है, “आरक्षण चोर बीजेपी, नीतीश सरकार जवाब दो।”

धरना में शामिल तेजस्वी यादव हाथ में पोस्टर लिए बैठे दिखें, जिस पर लिखा है, “16 प्रतिशत आरक्षण की चोरी करना बंद करो”। वहीं, धरना स्थल पर लगाए गए पोस्टर में लालू परिवार से लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती की तस्वीरें हैं, लेकिन इस पोस्टर में तेज प्रताप यादव को जगह नहीं मिली।

“ताड़ी निकालने वालों को शराबबंदी कानून से दी जाएगी छूट”

वहीं, बीते दिनों तेजस्वी यादव ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो ताड़ी निकालने वालों को नीतीश कुमार सरकार द्वारा लाए गए कड़े शराबबंदी कानून के दायरे से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस कदम से गरीब लोगों, खासकर दलितों को राहत मिलेगी, जो आबकारी कानून के कठोर प्रावधानों के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। बता दें कि अप्रैल 2016 में राज्य में शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री की हठधर्मिता के कारण कानून को इस रूप में लाया गया। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राज्य पर शासन करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से अब फिट नहीं हैं। यादव ने अपने पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के शासनकाल को याद करते हुए कहा, “उन्होंने (लालू यादव ने) ताड़ी की बिक्री पर लगने वाले करों में छूट दी थी। इससे आबादी के सबसे गरीब तबके को राहत मिली। सत्ता में आने पर हम भी ऐसा ही करेंगे। इसके अलावा, हम ताड़ी निकालने को शराबबंदी के दायरे से बाहर लाएंगे।”

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *