तनिष्क शोरूम में 2 करोड़ से ज्यादा की लूट:आरा में शटर बंद कर दोनों फ्लोर पर 22 मिनट लूटपाट, गार्ड और स्टाफ को पीटा

आरा

बिहार के आरा में बेखौफ अपराधियो ने दिनदहाडे़ तनिष्क शो रुम में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शो रूम का है। जहां सोमवार को हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधी न केवल कीमती जेवरात लूटकर फरार हो गए, बल्कि शो रूम के गार्ड की बंदूक भी छीनकर ले गए। इस घटना के बाद शो रुम के गार्ड ने घटना को लेकर बड़ा बायन दिया है। गार्ड ने बताया कि यह वारदात कब और कैसे हुई। 

गार्ड ने बताया कैसे घटी घटना 

तनिष्क शोर रुम के गार्ड ने कहा कि सुबह 10 बजे करीब 6 से 7 की संख्या में अपराधी शो रुम आए औऱ जमकर लूट मचाया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां हीरा और सोना मिलता है शो रुम जितना भी गहना था अपराधी सब लेकर भाग गए। अपराधियों ने शो रुम में तोड़ फोड़ भी किया। गार्ड ने बताया कि अपराधी उनका बंदूक लेकर फरार हुए औऱ गोलियां भी चलाई। गार्ड ने कहा कि पैदल आकर अपराधियों ने शो रुम में लूट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि स्टोर का नियम है कि कस्टमर को अंदर जाने देना है। गार्ड ने कहा कि सबका चेहरा खुला था एक युवक ने ढक रखा था। 

गार्ड का बंदूक लेकर भागे अपराधी 

गार्ड मनोज ठाकुर ने कहा कि सभी अपराधी बंदूक के साथ आए थे। अपराधियों ने एक सेल्स मैन के थप्पड़ भी मारा है। गार्ड ने कहा कि हमलोगों ने कस्टमर समझ कर रही अपराधियों को अंदर आने दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *