सिवान में शिक्षक को गोली मारी, पटना रेफर

सिवान

नीतीश सरकार में अपराधियों की बल्ले-बल्ले है. बिहार में अपराधी बेखौफ हो गई है. प्रशासन के लाख कोशिश के बाबजूद अपराध कम नहीं हो रहा है. ताजा मामला सिवान का है. जहां एक शिक्षक पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है. जामो थाना क्षेत्र के पलटूहाता और खोड़ीपाकर के बीच अपराधियों ने माधवपुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षक ललन मांझी को गोली मार दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र में शाम होते ही अपराधियों ने एक शिक्षक को अपना निशाना बनाते हुए गोली मार दी है. घटना उस वक्त की है जब शिक्षक स्कूल से पढ़ाकर अपने घर लौट रहे थे, अभी पलटू हाता गांव के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. उसके बाद ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी. गोली लगने के बाद शिक्षक घायल होकर गिर गए और अपराधी हथियार लहराते हुए आसानी से फरार हो गए.

वहीं घटना के बाद आसपास के लोगों के मदद से घायल शिक्षक को इलाज के लिए सिवान के सदर आस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

“एक शिक्षक को गोली मारी गई है. कौन अपराधी थे इसका पता लगाया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है. इसके पूर्व में भी शिक्षक के साथ मारपीट की घटना घटित हो चुकी है.”-अभिनंदन कुमार, जामो थाना प्रभारी

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इसके पहले भी ललन मांझी पर हमला हो चुका है और अपराधियों ने निशाना बनाया था और उनके साथ मारपीट कर गोली मारने की घटना को अंजाम दे चुके हैं। वह तो किस्मत अच्छी थी कि शिक्षक ललन मांझी बाल बाल उस घटना में बच गए थे. लेकिन कुछ ही माह बाद फिर अचानक शिक्षक ललन माझी को घेर कर अपराधियों ने गोली मार दी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.भोजपुर, दरभंगा में भी शिक्षकों पर हमला: बता दें कि बिहार में लगातार शिक्षकों पर हमला हो रहा है. दरभंगा में मंगलवार को सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. 26 जनवरी को भोजपुर में सरकारी शिक्षक पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *