पीएम मोदी की सरप्राइज़ विज़िट- बिहार में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के घर रचाया गया इतिहास

पटना

पटना में गुरुवार को  राजनीति से इतर एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने सभी को चौंका दिया और भावुक भी कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक बीजेपी कार्यालय से सीधे बिहार के उपमुख्यमंत्री VIJAY KUMAR SINHA के सरकारी आवास पर पहुंच गए। कोई राजनीतिक बैठक नहीं, कोई प्रशासनिक समीक्षा नहीं — बल्कि एक पिता के चेहरे पर मुस्कान लाने का सच्चा प्रयास।

मौका था विजय सिन्हा के पुत्र गोविंद की Ring Ceremony का। होने वाली बहू शांभवी संग नए रिश्ते की शुरुआत पर खुद प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शिरकत की और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

पीएम मोदी का यह व्यक्तिगत अंदाज़ और भावनात्मक जुड़ाव न सिर्फ सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया, बल्कि विजय सिन्हा का कद भी एक झटके में कई गुना बड़ा कर गया।

राजनीतिक गलियारों में अब यह कहा जा रहा है कि विजय सिन्हा बिहार के ऐसे पहले नेता बन गए हैं, जिनके घर शादी समारोह में शरीक होने खुद प्रधानमंत्री पधारे हों।

इस अप्रत्याशित और आत्मीय मुलाकात ने साबित कर दिया कि राजनीति के शिखर पर बैठा इंसान भी जब दिल से जुड़ता है, तो रिश्ते राजनीति से कहीं ऊपर हो जाते हैं।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *