जिन शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है, उस पर कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट दी

Bihar Teacher Transfer: शिक्षा विभाग ने बिहार के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को आदेश जारी किया है कि जिन शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है, उस पर कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट दी जाए. यह रिपोर्ट ई-रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, और इसी रिपोर्ट के आधार पर शिक्षकों के ट्रांसफर के फैसले लिए जाएंगे.

1.90 लाख शिक्षकों ने किया आवेदन

शिक्षा विभाग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं. प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि अब तक 1.90 लाख शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है. रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि जिन शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई, निलंबन, निगरानी जांच, फर्जी नियुक्ति या अन्य गंभीर आरोप लगे हैं उनका ट्रांसफर नहीं किया जाएगा.

5 फरवरी तक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश

इसके अलावा अगर किसी शिक्षक के खिलाफ सरकारी राशि का बकाया है, तो उसे भी ध्यान में रखा जाएगा. विभाग ने 5 फरवरी तक सभी जिलों से संबंधित जानकारी की रिपोर्ट मांगी है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल उन शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाए जिनके खिलाफ कोई गंभीर कार्रवाई न हो.

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *