व्यवसायी से दस लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में नहीं हो पाई जीवन यादव की गिरफ्तारी,उच्च न्यायालय ने भी जमानत किया नामंजूर

  • आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से असुरक्षित महसूस कर रहा व्यवसायी का परिवार
  • व्यवसायी ने मुख्यमंत्री,गृह मंत्री व डीजीपी को पत्र लिखकर की आरोपी की गिरफ्तारी एवं सुरक्षा की मांग

  • सीवान। शहर में एक व्यवसायी से दस लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोपी की अभी तक पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी। व्यवसायी अमन कुमार राज ने मुख्यमंत्री , गृह मंत्री व डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपी की गिरफ्तारी एवं सुरक्षा की मांग की है। दूसरी तरफ इस कांड में जमानत के लिए जीवन यादव ने उच्च न्यायालय में जमानत की अर्जी दी जिसे न्यायालय ने नामंजूर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मैरवा कांड संख्या 364/25 के अनुसार नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी अमन राज से आरोपी जीवन यादव, विकास सिंह और योगेन्द्र चौधरी ने एक जमीन को लेकर न सिर्फ धमकी दी गई थी। साथ ही उक्त व्यवसायी से दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग की भी मांग गई थी। वहीं रंगदारी न देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी देने की बात का जिक्र है। इस बाबत मैरवा थाना में आरोपी जीवन यादव, विकास सिंह व योगेन्द्र चौधरी के खिलाफ 30 अगस्त 2025 को मामला दर्ज करते हुए बीएनएस की दफा 308 दो, तीन एवं पांच लगाया गया था। इस कांड में आरोपी फरार चलते रहे। पुलिस ने इस घटना के परीक्षण कर घटना को सत्य करार दिया। उक्त तीनों आरोपियों को न्यायालय के द्वारा भी राहत नहीं मिली और जिला व अपर सत्र न्यायाधीश ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। जमानत खारिज होने के बाद व्यवसायी ने सिवान SP से गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई पर स्थानीय पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद भी मैरवा थाना ने गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी मजे से कई कार्यक्रमो में भाग लेते रहे और आज भी शहर में बेखौफ होकर घूम रहे है। इधर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से व्यवसायी अमन राज का परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है। व्यवसायी ने मुख्यमंत्री,गृह मंत्री डीजीपी से आरोपियों की गिरफ्तारी व अपनी सुरक्षा की गुहार लगायी है।

इससे पूर्व भी सिवान न्यायालय ने जीवन यादव समेत 3 आरोपियों की जमानत याचिका नामंजूर कर चुकी है। जीवन यादव को बड़ा रसूख वाला नेता माना जा रहा है और उसकी तस्वीर कई बड़े नेताओं के साथ लगी रहती है।

इस मामले में गृह मंत्री सम्राट चौधरी का कहना है कि कोई भी अपराधी कितना भी रसूख वाला क्यों नही हो हर हाल में उसकी गिरफ्तारी होगी।

Related Posts

आज राधा अष्टमी पर भद्र योग का महासंयोग! कर्क समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, मेष-तुला को मिलेगा धन लाभ

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓️आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल🗓️📆 शनिवार, १९ सितम्बर २०२६ सूर्योदय: 🌅 ०६:१५सूर्यास्त: 🌄 १८:२७चन्द्रोदय: 🌝 १३:३८चन्द्रास्त: 🌜 २४:०७+अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: 🌧️ शरदशक सम्वत: 👉 १९४८…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *