8 फरवरी का राशिफल:तुला और धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, मकर राशि वालों को नौकरी में नई जिम्मेदारी या तरक्की के संकेत मिलेंगे

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 रविवार, ०८ फरवरी २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०७:०४
सूर्यास्त: 🌄 १८:१९
चन्द्रोदय: 🌝 २४:१९+
चन्द्रास्त: 🌜 १०:४८
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: 🌨️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२६
मास 👉 फाल्गुन (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार माघ)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 सप्तमी (२९:०१+ से अष्टमी)
नक्षत्र 👉 स्वाति (२९:०२+ से विशाखा)
योग 👉 गण्ड (२४:०८+ से वृद्धि)
प्रथम करण 👉 विष्टि भद्रा (१५:५४ तक)
द्वितीय करण 👉 वब (२९:०१+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मकर
चंद्र 🌟 तुला
मंगल 🌟 मकर (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:१९ से १३:०४
अमृत काल 👉 १९:१८ से २१:०४
रवि योग 👉 ०७:०४ से २९:०२+
विजय मुहूर्त 👉 १४:३४ से १५:१९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१६ से १८:४२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:१९ से १९:३५
निशिता मुहूर्त 👉 २४:१५+ से २५:०६+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २९:२२+ से ३०:१३+
राहुकाल 👉 १६:५४ से १८:२९
गुलिक काल 👉 १५:३० से १६:५४
यमगण्ड 👉 १२:४१ से १४:०६
दुर्मुहूर्त 👉 १६:४९ से १७:३४
वर्ज्य 👉 ०८:४० से १०:२६
भद्रा 👉 ०७:०४ से १५:५४
आडल योग 👉 २९:०२+ से ३१:०३+
विडाल योग 👉 ०७:०४ से २९:०२+
होमाहुति 👉 गुरू
दिशा शूल 👉 पश्चिम
राहुकाल वास 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पृथ्वी (२९:०२+ से आकाश)
भद्रावास 👉 पाताल (१५:५४ तक)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 श्मशान में (२९:०१+ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण, पूर्व ) दलिया, घी, पान या शक्कर का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
फाल्गुन कृष्ण सप्तमी, भानु सप्तमी, शबरी जयंती आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २९:०२+ तक जन्मे शिशुओं के नाम स्वाति नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (रू, रे, रो, ता) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मकर – ०५:३६ से ०७:२३
कुम्भ – ०७:२३ से ०८:५६
मीन – ०८:५६ से १०:२६
मेष – १०:२६ से १२:०६
वृषभ – १२:०६ से १४:०५
मिथुन – १४:०५ से १६:१८
कर्क – १६:१८ से १८:३४
सिंह – १८:३४ से २०:४६
कन्या – २०:४६ से २२:५७
तुला – २२:५७ से २५:११+
वृश्चिक – २५:११+ से २७:२७+
धनु – २७:२७+ से २९:३३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०७:०४ से ०७:२३
रज पञ्चक – ०७:२३ से ०८:५६
शुभ मुहूर्त – ०८:५६ से १०:२६
शुभ मुहूर्त – १०:२६ से १२:०६
रज पञ्चक – १२:०६ से १४:०५
शुभ मुहूर्त – १४:०५ से १६:१८
चोर पञ्चक – १६:१८ से १८:३४
शुभ मुहूर्त – १८:३४ से २०:४६
रोग पञ्चक – २०:४६ से २२:५७
शुभ मुहूर्त – २२:५७ से २५:११+
मृत्यु पञ्चक – २५:११+ से २७:२७+
अग्नि पञ्चक – २७:२७+ से २९:०१+
शुभ मुहूर्त – २९:०१+ से २९:०२+
रज पञ्चक – २९:०२+ से २९:३३+
शुभ मुहूर्त – २९:३३+ से ३१:०३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
गुस्सा कभी अंधा नहीं होता, वो बड़ा चालाक होता है,उसी पर उतरता है जो कमज़ोर हो,और ताक़तवर के सामने अक़्ल बनकर चुपचाप बैठ जाता है॥✅😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई अहम फैसला ले सकते हैं। यदि आपने किसी से उधार लिया हुआ है, तो उसकी वापसी की मांग भी हो सकती है। आसपास के लोगों को पहचानकर चलें और किसी की सुनी सुनाई बातों में आने से बचें, तभी दिन बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। व्यापार में कोई लाभदायक सौदा फाइनल हो सकता है और आपकी मेहनत खुलकर रंग लाएगी। माता–पिता के आशीर्वाद से नए घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा सपना पूरा हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से आपको मान–सम्मान और नई पहचान मिलेगी। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आज पूरा होकर मन को सुकून देगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच और हुनर की खूब सराहना होगी। कला, लेखन और क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। घर में किसी अतिथि के आगमन से माहौल आनंदमय रहेगा। किसी सहयोगी की बात आपको चुभ सकती है, लेकिन संयम रखें। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, उनके लिए शुभ संकेत हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं, जिससे आप थोड़ा बेचैन महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। पारिवारिक मतभेद तनाव बढ़ा सकते हैं, इसलिए संवाद बनाए रखें। आप अपनी माता से किए गए वादे को निभाएंगे। यदि कोई सरकारी काम अटका हुआ है, तो उसे पूरा करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। खर्च सोच–समझकर करें। आज कुछ नया करने की इच्छा भी मन में जागेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उनके अच्छे काम के लिए सराहना और प्रोत्साहन मिलेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है, खासकर शेयर मार्केट से जुड़े मामलों में। आप अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात दिल को खुश कर देगी। परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों की उलझनों को सुलझाने में मदद करेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको हर कदम समझदारी से उठाने की जरूरत है। साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो अतिरिक्त सतर्कता बरतें। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होकर राहत देगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज़ न करें। जरूरी कागजात संभालकर रखें, उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। लेन-देन से जुड़ा कोई पुराना मामला आज सुलझ सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। आय बढ़ाने के नए रास्तों पर आपका ध्यान जाएगा। हालांकि धन से जुड़ा कोई मामला तनाव बढ़ा सकता है। किसी पुरानी गलती का खुलासा हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को अच्छा अवसर मिल सकता है। अपने काम दूसरों पर न छोड़ें, वरना परेशानी बढ़ेगी। संतान की प्रगति देखकर मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। अत्यधिक मेहनत के कारण थकान महसूस होगी। मनमौजी स्वभाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है। किसी से भी जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। यदि परिवार के सामने कोई भूल उजागर हो जाए, तो विनम्रता से माफी मांगना ही बेहतर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। कामों में मन लगेगा और नई शुरुआत के संकेत मिलेंगे, खासकर प्रेम संबंधों में। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। पारिवारिक मामलों को आपसी बातचीत से सुलझाएं। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में काम आएगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन जिम्मेदारी और धैर्य से काम लेने का है। यदि पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर रही है, तो लापरवाही न करें। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। हर काम संयम और सोच–समझकर करें। किसी भी विषय में जल्दबाजी करना बाद में पछतावे का कारण बन सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप सामाजिक कार्यों से जुड़कर नाम और पहचान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम संबंधों में चली आ रही कड़वाहट दूर होगी और आपसी समझ बढ़ेगी। बेवजह दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो अपने दिल की बात कहने के लिए दिन अनुकूल है। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। हालांकि कुछ जरूरी खर्च मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गहराएगा, जिससे आप एक–दूसरे की कमियों को स्वीकार कर रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। नौकरी में आ रही किसी समस्या का समाधान किसी जूनियर की मदद से हो सकता है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे और मन में संतोष बना रहेगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जन:।
स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते॥
सूर्यदेव भगवान जी की जय
⛳⚜⚜⛳

Aaj Ka Love Rashifal – 08 February 2026 (आज का लव राशिफल): आज वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे है। आज के लव राशिफल यानी लव होरोस्कोप से आप जान सकते हैं कि आज आपको अपने पार्टनर से प्रपोजल मिलेगा या नहीं। साथ ही आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Love Rashifal – 08 February 2026 (आज का लव राशिफल): प्रेम जीवन का श्वांश है। कभी कभी प्रेम की अभिव्यक्ति भी नहीं हो पाती।शुक्र के साथ बुध ही प्रेम अभिव्यक्ति का साहस देता है। लव व प्रेम में अंतर है। प्रेम प्रकृति से जुड़ा है। नदी, समुद्र, पर्वत ,वृक्ष, सूर्य, चांद सितारों ये सब प्रेम का यथार्थ दर्शन है।प्रेम देखने वाले की आंखों में होता है। वही सूरज,चांद व सितारों का दर्शन सबके लिए बराबर नहीं है।नेत्रों से अविरल बहते अश्रु प्रेमावतार भगवान श्री कृष्ण को देखते ही क्यों बहते हैं? ढाई आखर प्रेम का- कबीर ने प्रेम को पढ़ने वाले को ही विद्वान व ईश्वर प्राप्ति का सबसे सहज मार्ग बताया। सभी प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण ही नहीं वरन दो आत्मा का शुभ मिलन होकर आध्यात्मिक हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व बुध कुंभ राशि में तथा चन्द्रमा तुला में हैं। चन्द्रमा व शुक्र के साथ अन्य ग्रहों के गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।

प्रेम राशिफल 08 फरवरी 2026-

1) मेष- राशि स्वामी मंगल का दशम व प्रेम का कारक ग्रह शुक्र का एकादश गोचर आपके अनुकूल है। गुरु व शुक्र सपोर्टिंग है। आप जिसको भी चाहते हैं आज प्रेम की अभिव्यक्ति करें। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग भेंट करें। प्रेम में झूठ से बचें।

2) वृष- शुक्र व चन्द्रमा का गोचर रोमांटिक मूड बनाए रखेगा। शुक्र दैहिक आकर्षण भी देता है। आपका प्रेमी का आकर्षण आपको प्रभावित करेगा। समय अनुकूल है। आपका लव पार्टनर आपको बहुत प्यार करता है। शुभ यात्रा भी होगी।प्रेमी को डायमण्ड रिंग भेंट करें।

3) मिथुन- बुध राशि स्वामी है। बुध व शुक्र एक साथ नवम यानी भाग्य भाव में है। यदि आप किसी कारण वश प्रेमी से रूठें भी हैं तो मन तो प्रेमी के पास ही रहेगा। तुला का चन्द्रमा व कुम्भ का शुक्र आपसे खूबसूरत यात्राएं भी करवाएगा। शुक्र प्रेम रस में डूबकर सौंदर्य भरी कविताएँ भी लिखवाता है।

4) कर्क- जीवन है तो संघर्ष है। प्रेमी संग रोमांटिक यात्रा व मनप्रिय भोजन का रसास्वादन करेंगे। दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। लव पार्टनर के साथ कहीं दूर खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं।

5) सिंह- प्रेमी से दूर रह सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिये आपका लव पार्टनर बहुत ही केयर करता है।सप्तम शुक्र अनुकूल है।प्रेमी को सुगन्धित इत्र दें।

6) कन्या- शुक्र प्रेम में गीतों का सृजन करेगा।चन्द्रमा इस राशि से द्वितीय है।राशि स्वामी बुध शुक्र के साथ है।खूबसूरत मोड़ पर आपका प्यार आ चुका है। प्यार के हर रास्ते पर उमंग व तरंग है। लाइफ को खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा।जीवन बेहतर होगा।आपकी नजर में आपका प्रेमी बहुत ही खूबसूरत है।

7) तुला- आपका राशि स्वामी शुक्र इसी राशि में है। प्रेम के मामले में दैहिक आकर्षण से परिपूर्ण रह सकते हैं। शुक्र सौंदर्य का कारक ग्रह है।सायंकाल खूबसूरत सफर का एन्जॉय करेंगे।लव पार्टनर को गोल्ड रिंग भेंट करें।

8) वृश्चिक- प्रेम का कारक ग्रह शुक्र इसी राशि से व्यय भाव में है। इस वीक मंगल व शुक्र सपोर्टिंग है। प्रेम में यात्राएं भी करेंगे। खूबसरत नेचुरल पेंटिंग तो गिफ्ट कर ही सकते हैं। शुक्र व बुध रोमांटिक गीत भी लिखवाता है।गाय को पालक खिलाएं।

9) धनु- गुरु सप्तम है।शुक्र तृतीय है।समय अनुकूल है।प्यार में दूरियों का सामना करना पड़ सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है।जुबाँ मीठी रखें।खूबसूरत यात्रा का प्रयास करेंगे।

10) मकर- गुरु मिथुन व शनि इसी राशि से द्वितीय गोचरमें ।इस वीक लव का इजहार कर दें। प्रेम में सफलता मिलेगी।अपने हाथों से गुलाब का चित्र बनाकर देंगे तो बात कुछ और रहेगी।प्रेमी को नाराज मत होने दें।तिल का दान करें।

11) कुंभ- शुक्र इसी राशि में हैं।आज लव लाइफ का आनन्द लेंगे। सुगन्धित पुष्प प्रेमी को भेंट करें। कुछ खबसूरत गजल भी आपके कलम से निकलेंगे।प्रेमी को डायमंड रिंग गिफ्ट करें।

12) मीन- गुरु मिथुन व शुक्र तुला में है। प्यार का फाइनल मोड़ आ गया है। विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे।दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेमी को गुलाब भेंट करें। सुखद व रोमांटिक यात्रा का आनंद लेंगे।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: आज सोम प्रदोष व्रत पर बन रहा रवि योग, इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻सोमवार, ३० मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:२४सूर्यास्त: 🌅 ०६:३९चन्द्रोदय: 🌝 १६:०५चन्द्रास्त: 🌜२९:०१+अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka  Rashifal 29 March 2026: कामदा एकादशी पर इन राशियों पर हो सकती है श्री विष्णु की कृपा, जानिए 12 राशियों का दैनिक  राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, २९ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:२५सूर्यास्त: 🌅 ०६:३९चन्द्रोदय: 🌝 १५:०४चन्द्रास्त: 🌜२८:३१+अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *