बिहार कैबिनेट की बैठक में 136 एजेंडों पर मुहर लगी

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई अहम कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है. सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. इस बैठक में कुल 136 एजेंडों पर मुहर लगी है. इस दौरान उन योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनकी घोषणा सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दूसरे और तीसरे चरण के दौरान की थी. बैठक में तमाम विभाग के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहें.

प्रगति यात्रा से जुड़ी 82 योजनाओं को मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में प्रगति यात्रा से जुड़ी 20 हजार करोड़ की 82 योजनाओं को मंजूरी दी गई है. इसमें पथ निर्माण विभाग के 41 और जल संसाधन विभाग के 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. साथ ही दरभंगा और पूर्णिया बस स्टैंड के निर्माण को मंजूरी दी गई है. मधेपुरा के सिंधेश्वर स्थान मंदिर के विकास पर 90 करोड़ 27 लाख रुपये खर्च किए जाने की मंजूरी दी गई है. कुशेश्वर स्थान के विकास के लिए 44 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है.

काशी की तर्ज पर विकसित होगा हरिहारनाथ

कैबिनेट ने काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर हरिहरनाथ मंदिर के विकास को भी मंजूरी दे दी है. इसके लिए हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर बनाया जाएगा. मंदिर कॉरिडोर का निर्माण अहमदाबाद की वही कंपनी करेगी जिसने काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर बनाया था.

खेल पर विशेष फोकस

कैबिनेट की बैठक में राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल निदेशालय के गठन को मंजूरी दी गई है. साथ ही अंतरराष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए धनराशि को भी मंजूरी दी गई है. बिहार में सीपेक टाकरा विश्व कप के आयोजन को भी मंजूरी दी गई है.

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *