Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: आज चंद्रमा करेंगे सिंह से कन्या राशि में प्रवेश, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

अध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 मंगलवार, ३१ मार्च २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:२०
सूर्यास्त: 🌄 १८:४२
चन्द्रोदय: 🌝 १७:१६
चन्द्रास्त: 🌜 २९:४०+
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: 🌨️ वसन्त
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 चैत्र
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 त्रयोदशी (०६:५५ से चतुर्दशी)
नक्षत्र 👉 पूर्वाफाल्गुनी (१५:२० से उत्तराफाल्गुनी)
योग 👉 गण्ड (१५:४१ से वृद्धि)
प्रथम करण 👉 तैतिल (०६:५५ तक)
द्वितीय करण 👉 गर (१८:५७ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मीन
चंद्र 🌟 सिंह
मंगल 🌟 कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०६ से १२:५६
अमृत काल 👉 ०८:४८ से १०:२६
रवि योग 👉 ०६:२० से १५:२०
विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:२४
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४१ से १९:०४
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४२ से १९:५२
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०७+ से २४:५४+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:४७+ से २९:३४+
राहुकाल 👉 १५:३७ से १७:०९
गुलिक काल 👉 १२:३१ से १४:०४
यमगण्ड 👉 ०९:२६ से १०:५९
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:४९ से ०९:३८
वर्ज्य 👉 २२:४९ से २४:२९+
आडल योग 👉 १५:२० से २०:१६
विडाल योग 👉 ०६:२० से १५:२०
होमाहुति 👉 चन्द्र
दिशा शूल 👉 उत्तर
नक्षत्रशूल 👉 उत्तर (१५:२० से पूर्ण रात्रि)
राहुकाल वास 👉 पश्चिम
राहुकाल वास 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 आकाश (०६:५५ से पाताल)
चन्द्रवास 👉 पूर्व (२१:३२ से दक्षिण)
शिववास 👉 नन्दी पर (०६:५५ से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण) गुड़ का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
चैत्र शुक्ल त्रयोदशी, भगवान महावीर स्वामी जयंती, वित्तीय वर्ष समाप्त आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १५:२० तक जन्मे शिशुओं के नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (मो, टा, टी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मीन – ०५:३५ से ०७:०६
मेष – ०७:०६ से ०८:४६
वृषभ – ०८:४६ से १०:४४
मिथुन – १०:४४ से १२:५७
कर्क – १२:५७ से १५:१४
सिंह – १५:१४ से १७:२५
कन्या – १७:२५ से १९:३६
तुला – १९:३६ से २१:५१
वृश्चिक – २१:५१ से २४:०७+
धनु – २४:०७+ से २६:१२+
मकर – २६:१२+ से २७:५८+
कुम्भ – २७:५८+ से २९:३१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:२० से ०६:५५
रज पञ्चक – ०६:५५ से ०७:०६
अग्नि पञ्चक – ०७:०६ से ०८:४६
शुभ मुहूर्त – ०८:४६ से १०:४४
रज पञ्चक – १०:४४ से १२:५७
शुभ मुहूर्त – १२:५७ से १५:१४
चोर पञ्चक – १५:१४ से १५:२०
शुभ मुहूर्त – १५:२० से १७:२५
रोग पञ्चक – १७:२५ से १९:३६
शुभ मुहूर्त – १९:३६ से २१:५१
मृत्यु पञ्चक – २१:५१ से २४:०७+
अग्नि पञ्चक – २४:०७+ से २६:१२+
शुभ मुहूर्त – २६:१२+ से २७:५८+
रज पञ्चक – २७:५८+ से २९:३१+
शुभ मुहूर्त – २९:३१+ से ३०:१९+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
जो निःशुल्क है वही सबसे अधिक मूल्यवान है .जैसे “वायु” “जल” “निद्रा” “शांति” और हमारी “सांसे”॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन भागदौड़ वाला रहेगा। सुबह से ही काम की रफ्तार तेज रहेगी। एक काम खत्म नहीं होगा, दूसरा सामने आ जाएगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शुरुआत में थोड़ा दबाव लगेगा, लेकिन आप संभाल लेंगे। सीनियर्स आपकी मेहनत नोटिस करेंगे। पैसों के मामले में थोड़ा ध्यान रखें। अचानक खर्च आ सकता है। बेवजह खर्च करने से बचें। घर में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। बेहतर है शांत रहें। शाम के समय थोड़ा सुकून मिलेगा। थकान ज्यादा महसूस होगी, इसलिए आराम जरूरी है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज चीजें धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी। जल्दबाजी करेंगे तो काम बिगड़ सकता है। पुराने काम से फायदा मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में अपना काम समय पर करें। दूसरों की बातों में ज्यादा दखल न दें। घर का माहौल सामान्य रहेगा। मां या किसी बड़े से हल्की नोकझोंक हो सकती है। बात को बढ़ाने से बचें। पैसों को लेकर बड़ा फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। आज धैर्य ही आपका सबसे बड़ा सहारा रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेगा। ये आगे काम आ सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत दिखेगी। कोई छोटी अच्छी खबर मिल सकती है। मन हल्का रहेगा। दोस्तों से बात होगी या मिलने का प्लान बन सकता है। काम के बीच-बीच में राहत के पल मिलेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बस ज्यादा खर्च से बचें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन भागदौड़ कम रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मन थोड़ा उलझा रह सकता है। एक साथ कई बातें दिमाग में चलेंगी। काम का दबाव रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक होगा। घर के मामलों में ध्यान देना पड़ेगा। परिवार को समय दें। पैसों को लेकर कोई बड़ा फैसला आज न लें। दिन के दूसरे हिस्से में स्थिति बेहतर लगेगी। शाम तक मन हल्का हो जाएगा। नींद पूरी करना जरूरी है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। जो काम अटका था, उसमें हलचल दिखेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। लोग आपकी बात ध्यान से सुनेंगे। आपका असर आसपास के लोगों पर दिखेगा। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है। जरूरी चीजों पर ही पैसा लगाएं। रिश्तों में सब ठीक रहेगा। दिन कुल मिलाकर पॉजिटिव रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज काम ज्यादा रहेगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। थकान महसूस होगी, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आपके काम की सराहना हो सकती है। पैसों को लेकर सतर्क रहें। बेवजह खर्च से बचें। दिन के अंत में राहत मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज प्लानिंग के साथ काम करना जरूरी है। जल्दबाजी करेंगे तो नुकसान हो सकता है। ऑफिस में थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन आप संभाल लेंगे। आपके आइडिया काम आ सकते हैं, बस उन्हें सही तरीके से रखें। पैसों को लेकर सावधानी रखें। उधार देने या लेने से बचें। खान-पान पर ध्यान दें। दिन के अंत में राहत महसूस होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन अच्छा रहेगा। नई प्लानिंग पर काम शुरू कर सकते हैं। आपके आइडिया लोगों को पसंद आएंगे। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मन खुश रहेगा। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन मैनेज हो जाएगा। दिन पॉजिटिव रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन संतुलित रहेगा। काम और घर दोनों ठीक से चलेंगे। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। कोई नया मौका मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। मन शांत रहेगा और आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज थोड़ा संभलकर चलना होगा। छोटी बात भी विवाद में बदल सकती है। बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें। काम में ध्यान बनाए रखें। फोकस टूट सकता है। पैसों को लेकर कोई रिस्क न लें। दिन के दूसरे हिस्से में हालात सामान्य हो जाएंगे। खुद को शांत रखने की कोशिश करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन अच्छा रहेगा। काम में प्रगति दिखेगी। नए मौके सामने आ सकते हैं। उन्हें पहचानना जरूरी है। आत्मविश्वास बना रहेगा। आप मुश्किल काम भी आसानी से पूरा कर लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। दिन आपके पक्ष में रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज थोड़ा कंफ्यूजन रह सकता है। कोई फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। काम में धैर्य रखना जरूरी है। पैसों के मामले में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च से बचें। दिन के अंत में चीजें साफ होने लगेंगी। अकेले समय बिताना आपके लिए बेहतर रहेगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
बुद्धिर्बलं यशो धैर्यं निर्भयत्वमरोगता।
अजाड्यं वाक्पटुत्वं च हनुमत्स्मरणाद्भवेत्॥
वीर बजरंग बली देवजी की जय
जय माँ कामख्या

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: आज सोम प्रदोष व्रत पर बन रहा रवि योग, इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻सोमवार, ३० मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:२४सूर्यास्त: 🌅 ०६:३९चन्द्रोदय: 🌝 १६:०५चन्द्रास्त: 🌜२९:०१+अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka  Rashifal 29 March 2026: कामदा एकादशी पर इन राशियों पर हो सकती है श्री विष्णु की कृपा, जानिए 12 राशियों का दैनिक  राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, २९ मार्च २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:२५सूर्यास्त: 🌅 ०६:३९चन्द्रोदय: 🌝 १५:०४चन्द्रास्त: 🌜२८:३१+अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌳 बसन्तशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *