आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 28 अप्रैल 2026 : कर्क, सिंह और कन्या को करियर में मिलेगी नई पहचान, जानें अपना आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 मंगलवार, २८ अप्रैल २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:५६
सूर्यास्त: 🌄 १८:५३
चन्द्रोदय: 🌝 १६:०५
चन्द्रास्त: 🌜 २८:१३+
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 वैशाख
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 द्वादशी (१८:५१ से त्रयोदशी)
नक्षत्र 👉 उत्तराफाल्गुनी (२२:३६ से हस्त)
योग 👉 व्याघात (२१:०४ से हर्षण)
प्रथम करण 👉 बव (०६:३० तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (१८:५१ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मेष
चंद्र 🌟 कन्या
मंगल 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मीन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५९ से १२:५०
अमृत काल 👉 १५:०१ से १६:४२
त्रिपुष्कर योग 👉 ०५:५६ से १८:५१
विजय मुहूर्त 👉 १४:३४ से १५:२६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५२ से १९:१४
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५३ से १९:५९
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२+ से २४:४६+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२८+ से २९:१२+
राहुकाल 👉 १५:३९ से १७:१६
गुलिक काल 👉 १२:२५ से १४:०२
यमगण्ड 👉 ०९:१० से १०:४७
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:३१ से ०९:१३
होमाहुति 👉 शनि
दिशा शूल 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (२२:३६ तक)
राहुकाल वास 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१८:५१ से आकाश)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 कैलाश पप (१८:५१ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण, पूर्व) गुड़ का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
वैशाख शुक्ल द्वादशी, मोहिनी एकादशी पारण, परशुराम द्वादशी, भौम प्रदोष व्रत आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २२:३६ तक जन्मे शिशुओं के नाम उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (टे, टो, पा, पी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०५:१६ से ०६:५६
वृषभ – ०६:५६ से ०८:५४
मिथुन – ०८:५४ से ११:०७
कर्क – ११:०७ से १३:२३
सिंह – १३:२३ से १५:३५
कन्या – १५:३५ से १७:४६
तुला – १७:४६ से २०:०१
वृश्चिक – २०:०१ से २२:१७
धनु – २२:१७ से २४:२२+
मकर – २४:२२+ से २६:०८+
कुम्भ – २६:०८+ से २७:४१+
मीन – २७:४१+ से २९:१२+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:५६ से ०६:५६
अग्नि पञ्चक – ०६:५६ से ०८:५४
शुभ मुहूर्त – ०८:५४ से ११:०७
रज पञ्चक – ११:०७ से १३:२३
शुभ मुहूर्त – १३:२३ से १५:३५
चोर पञ्चक – १५:३५ से १७:४६
शुभ मुहूर्त – १७:४६ से १८:५१
रोग पञ्चक – १८:५१ से २०:०१
शुभ मुहूर्त – २०:०१ से २२:१७
मृत्यु पञ्चक – २२:१७ से २२:३६
अग्नि पञ्चक – २२:३६ से २४:२२+
शुभ मुहूर्त – २४:२२+ से २६:०८+
रज पञ्चक – २६:०८+ से २७:४१+
शुभ मुहूर्त – २७:४१+ से २९:१२+
शुभ मुहूर्त – २९:१२+ से २९:५५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
जीवन में इतनी भूलें मत करो कि पेंसिल से पहले रबर समाप्त हो जाए।😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए संतुलित और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। आप रिश्तों को सुधारने में पहल करेंगे। जो लोग आपसे नाराज थे, उन्हें मनाने की कोशिश सफल हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है, जिससे भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। ध्यान रखें, अपने काम किसी और के भरोसे छोड़ना आज नुकसान दे सकता है। अपनी दिनचर्या को सुधारने का आपका प्रयास रंग लाएगा और यदि आपने कोई कर्ज लिया था, तो उसे चुकाने में भी सफलता मिल सकती है।मन हल्का होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन थोड़ा सतर्कता मांगता है। अनावश्यक जोखिम लेने से बचें, खासकर वाहन से जुड़ी लापरवाही भारी पड़ सकती है। दूर रह रहे किसी प्रियजन की याद आपको भावुक कर सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपकी कार्यकुशलता में निखार आएगा। लेकिन भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला बाद में पछतावा दे सकता है।आज हर कदम सोच-समझकर उठाएं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको कुछ खास और प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती है, जिससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और बड़े बुजुर्गों से सलाह लेने में संकोच न करें। अपनी जिम्मेदारियां खुद निभाएं। दूसरों पर निर्भरता आपको पीछे कर सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और सम्मान मिलने के योग बनेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन समझदारी से काम लेने पर आप हर परिस्थिति को संभाल लेंगे। अपनी क्षमताओं को पहचानें और उसी अनुसार काम करें। आसपास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करना सही नहीं रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मन खुश कर सकती है। नौकरी से जुड़े कामों के लिए आपको यात्रा या भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो कर्ज बढ़ सकता है। हालांकि सेहत में पहले से सुधार महसूस होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पिताजी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें। अपनी समझ से निर्णय लें, तभी दिन बेहतर बनेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपकी नेतृत्व क्षमता खुलकर सामने आएगी और साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। काम के प्रति संतुष्टि महसूस करेंगे। माता-पिता की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। यदि प्रॉपर्टी खरीदने का विचार है, तो लोन में थोड़ी अड़चन आ सकती है। परिवार में चल रही खटपट को आप समझदारी और बातचीत से सुलझाने में सफल रहेंगे। घर का माहौल बेहतर होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको छोटे-छोटे लाभ के अवसरों पर ध्यान देना होगा। दिखावे से दूर रहकर सादगी अपनाना ही समझदारी है। बातचीत में संयम रखें, क्योंकि एक गलत शब्द आपके काम बिगाड़ सकता है। परिवार के बुजुर्गों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। गुस्से पर काबू रखें, वरना बनते काम भी बिगड़ सकते हैं और किसी की बात दिल को लग सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन नई शुरुआत और बड़े फैसलों का संकेत दे रहा है। प्रॉपर्टी खरीदने या नया वाहन लेने का सपना पूरा हो सकता है। कुछ अनचाहे खर्च सामने आएंगे, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे। सरकारी कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। एक साथ कई काम आने से थोड़ी उलझन रहेगी, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सब संभाल लेंगे। लंबे समय से चली आ रही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सफलता और संतोष लेकर आएगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। हालांकि घरेलू जरूरतों को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए शानदार दिन है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। घर-परिवार की समस्याओं को सुलझाने का अवसर मिलेगा। पिताजी की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से खुशियां बढ़ेंगी। रुका हुआ धन वापस मिलने के भी प्रबल योग हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज मेहनत और बुद्धिमत्ता से आप सबको प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क का फायदा मिलेगा और आपकी साख मजबूत होगी। धन-धान्य में वृद्धि के संकेत हैं। हालांकि माताजी की सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। पिताजी की कोई बात आपको थोड़ी खल सकती है, लेकिन धैर्य रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा ध्यान लगाना होगा। यही सफलता की कुंजी है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। कोई बड़ा जोखिम न लें। आसपास के लोगों से तालमेल अच्छा रहेगा और राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। नए घर से जुड़े काम की शुरुआत हो सकती है। कोई आपसे धन उधार मांग सकता है। सोच-समझकर फैसला लें। परिवार के साथ समय बिताएं और बेवजह दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। दिन के अंत में कोई अच्छी खबर आपका मन खुश कर सकती है।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
शतेषु जायते शूरः सहस्रेषु च पण्डितः !
वक्ता दशसहस्रेषु दाता भवति वा न वा ॥
वीर बजरंग बलीजी की जय
⛳⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 27 July 2026: आज बन रहा रवि योग, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 सोमवार, २७ जुलाई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:५५सूर्यास्त: 🌄 १९:११चन्द्रोदय: 🌝 १७:४६चन्द्रास्त: 🌜 २८:३०+अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: ☀️ वर्षाशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal 25 July 2026: आज देवशयनी एकादशी पर बन रहे इंद्र और ब्रह्म योग, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻शनिवार, २५ जुलाई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०५:५१सूर्यास्त: 🌅 ०७:१५चन्द्रोदय: 🌝 १६:२०चन्द्रास्त: 🌜 २६:०८+अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तर गोले)ऋतु: ⛈️ वर्षाशक सम्वत:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *