Aaj Ka Rashifal 30 अप्रैल 2026: आज अप्रैल के आखिरी दिन इन 5 राशियों को बड़ा फायदा, ग्रहों की चाल देगी पूरा साथ

आध्यात्मिक गुरू पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 गुरूवार, ३० अप्रैल २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:५५
सूर्यास्त: 🌄 १८:५४
चन्द्रोदय: 🌝 १७:५०
चन्द्रास्त: 🌜 २९:१८+
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 वैशाख
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 चतुर्दशी (२१:१२ से पूर्णिमा)
नक्षत्र 👉 चित्रा (२६:१६+ से स्वाति)
योग 👉 वज्र (२०:५५ से सिद्धि)
प्रथम करण 👉 गर (०८:२९ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (२१:१२ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मेष
चंद्र 🌟 तुला
मंगल 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मेष (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५८ से १२:५०
अमृत काल 👉 १९:२० से २१:०४
रवि योग 👉 ०५:५५ से २६:१६+
विजय मुहूर्त 👉 १४:३४ से १५:२६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५३ से १९:१५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५४ से २०:००
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२+ से २४:४६+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२६+ से २९:१०+
राहुकाल 👉 १४:०२ से १५:३९
गुलिक काल 👉 ०९:०९ से १०:४७
यमगण्ड 👉 ०५:५५ से ०७:३२
दुर्मुहूर्त 👉 १०:१४ से ११:०६
वर्ज्य 👉 ०८:५६ से १०:४०
भद्रा 👉 २१:१२ से २९:५४+
आडल योग 👉 २६:१६+ से २९:५४+
विडाल योग 👉 ०५:५५ से २६:१६+
होमाहुति 👉 चन्द्र
दिशा शूल 👉 दक्षिण
राहुकालवास 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पृथ्वी (२१:१२ से आकाश)
भद्रावास 👉 पाताल( २१:१२ से पूर्ण रात्रि)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण (१३:१४ से पश्चिम)
शिववास 👉 भोजन में (२१:१२ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण दिशा को छोड़कर) दही का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
वैशाख शुक्ल चतुर्दशी, भगवान नृसिंह जयंती, छिन्नमस्तका जयंती, गुरू अमरदास जयंती, ग्राम जयंती आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २६:१६+ तक जन्मे शिशुओं के नाम चित्रा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (पे,,पो, रा, री) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०५:०८ से ०६:४८
वृषभ – ०६:४८ से ०८:४६
मिथुन – ०८:४६ से १०:५९
कर्क – १०:५९ से १३:१६
सिंह – १३:१६ से १५:२८
कन्या – १५:२८ से १७:३८
तुला – १७:३८ से १९:५३
वृश्चिक – १९:५३ से २२:०९
धनु – २२:०९ से २४:१४+
मकर – २४:१४+ से २६:०१+
कुम्भ – २६:०१+ से २७:३३+
मीन – २७:३३+ से २९:०४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:५५ से ०६:४८
रोग पञ्चक – ०६:४८ से ०८:४६
शुभ मुहूर्त – ०८:४६ से १०:५९
मृत्यु पञ्चक – १०:५९ से १३:१६
अग्नि पञ्चक – १३:१६ से १५:२८
शुभ मुहूर्त – १५:२८ से १७:३८
रज पञ्चक – १७:३८ से १९:५३
शुभ मुहूर्त – १९:५३ से २१:१२
चोर पञ्चक – २१:१२ से २२:०९
शुभ मुहूर्त – २२:०९ से २४:१४+
रोग पञ्चक – २४:१४+ से २६:०१+
शुभ मुहूर्त – २६:०१+ से २६:१६+
मृत्यु पञ्चक – २६:१६+ से २७:३३+
अग्नि पञ्चक – २७:३३+ से २९:०४+
शुभ मुहूर्त – २९:०४+ से २९:५४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
अपमान होने पर अपने द्वार को ऐसा बंद करो कि उसे क्षमा की कुंजी से भी ना खोला जा सकें।😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको समझदारी का इम्तिहान देगा। खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा और हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। सेहत को हल्के में न लें, और परिवार के मामलों को शांति से सुलझाएं। जीवनसाथी की परेशानी दूर होती दिखेगी, लेकिन उधार लिया धन वापस मांग लिया जाए तो हैरान न हों। बड़ा रिस्क लेने से बचना ही समझदारी होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज किस्मत आपका साथ देने के मूड में है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता आपके कदम चूमेगी। निवेश से फायदा मिलेगा और बिजनेस में रफ्तार बढ़ेगी। बस रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। खासकर जीवनसाथी और माता जी के साथ शब्दों का ध्यान रखें, वरना छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिमाग आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने पैसे भी वापस मिल सकते हैं। आप अपने फैसलों से दूसरों को चौंका देंगे। घूमने-फिरने का प्लान बनेगा और पुण्य कार्यों में मन लगेगा। बस एक बात याद रखें। जल्दबाजी आपका खेल बिगाड़ सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज अधूरे काम पूरे करने का दिन है, नहीं तो आगे चलकर परेशानी बन सकते हैं। वाहन चलाते समय खास सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, इसलिए बातचीत बनाए रखें। घर में किसी शुभ आयोजन की हलचल आपको व्यस्त रखेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ने वाला है। मीठी वाणी से सम्मान मिलेगा और ऑफिस में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन मन में किसी के लिए जलन न रखें। यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें, और फोकस बनाए रखने की कोशिश करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज भागदौड़ भरा दिन रहेगा। काम के चलते यात्राएं होंगी और थकान महसूस हो सकती है। परिवार को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, खासकर पैतृक संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें। जो जिम्मेदारी मिले, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं। वरना बड़े नाराज हो सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज खुशियों की दस्तक आपके घर आ सकती है। परिवार में नए सदस्य के आने या शादी-ब्याह की तैयारियों से माहौल खुशनुमा रहेगा। लेकिन हर बात हर किसी से शेयर न करें।कुछ लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर फैसले लेना नुकसानदेह हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन खुशी और व्यस्तता दोनों साथ लाएगा। काम का दबाव थोड़ा परेशान करेगा, लेकिन छोटे-छोटे फायदे आपको संतुष्ट रखेंगे। पड़ोस में विवाद जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहें। करियर को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। विद्यार्थियों को मेहनत ज्यादा करनी होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज अवसरों की बरसात हो सकती है। आय के नए रास्ते खुलेंगे और पुराना दोस्त मिलकर दिल खुश कर देगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। बस उधार लेने से पहले सोच लें। चुकाने में परेशानी हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिए फैसले नुकसान करा सकते हैं। पुराने दोस्त से मुलाकात मन को खुशी देगी और दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। लोन मिलने के योग हैं, लेकिन समय और पैसे दोनों का सही प्रबंधन जरूरी है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज बिजनेस में फायदा तो होगा, लेकिन कुछ तकनीकी अड़चनें परेशान कर सकती हैं। अनुभव का सही इस्तेमाल आपको आगे बढ़ाएगा। ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है, लेकिन निजी बातें शेयर करने से बचें। छोटी यात्रा के योग हैं और जीवनसाथी से पारदर्शिता बनाए रखें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज मेहनत ही आपकी पहचान बनाएगी। दोस्त से मुलाकात और परिवार के साथ समय आपको खुश रखेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद भी मिल जाएगी। किसी समस्या का समाधान पाने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
निर्विषेणापि सर्पेण कर्तव्या महती फणा।
विषं भवतु वा माऽभूत् फणटोपो भयङ्करः॥
गुरु बृहस्पति देव जीकी जय
⛳⚜⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 29 April 2026: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻बुधवार, २९ अप्रैल २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०५:५४सूर्यास्त: 🌅 ०६:५४चन्द्रोदय: 🌝 १६:५२चन्द्रास्त: 🌜२८:२७+अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌞 ग्रीष्मशक सम्वत: 👉…

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 28 अप्रैल 2026 : कर्क, सिंह और कन्या को करियर में मिलेगी नई पहचान, जानें अपना आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 मंगलवार, २८ अप्रैल २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:५६सूर्यास्त: 🌄 १८:५३चन्द्रोदय: 🌝 १६:०५चन्द्रास्त: 🌜 २८:१३+अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *