Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: आज दूर्वा गणपति चतुर्थी पर बन रहे रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻रविवार, १६ अगस्त २०२६🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:०३
सूर्यास्त: 🌅 ०६:५९
चन्द्रोदय: 🌝 ०९:१९
चन्द्रास्त: 🌜२०:५७
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तर गोले)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 चतुर्थी (१६:५२ से पञ्चमी)
नक्षत्र 👉 हस्त (२७:५०+ से चित्रा)
योग 👉 साध्य (२८:०८+ से शुभ)
प्रथम करण 👉 विष्टि (१६:५२ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२८:५०+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 कन्या
मंगल 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५४ से १२:४७
अमृत काल 👉 २१:४४ से २३:२२
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०५:४४ से २७:५०+
अमृत सिद्धि योग 👉 ०५:४४ से २७:५०+
रवि योग 👉 २७:५०+ से २९:४५+
विजय मुहूर्त 👉 १४:३३ से १५:२६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५७ से १९:१९
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५७ से २०:०२
निशिता मुहूर्त 👉 २४:००+ से २४:४३+
राहुकाल 👉 १७:१८ से १८:५७
राहुवास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:२१ से १४:००
दुर्मुहूर्त 👉 १७:१२ से १८:०५
होमाहुति 👉 बुध
दिशाशूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पाताल (१६:५२ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 पाताल (१६:५२ तक)
चन्द्र वास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 क्रीड़ा में (१६:५२ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
वरद विनायक (दूर्वा) चतुर्थी, श्रमण तपस्या आरम्भ जैन, ऋक् उपाकर्म (शुक्ल-कृष्ण) यजुर्वेदियों का), व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त+वाहन क्रय-विक्रय मुहर्त+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:३८ से दोपहर १२:३१ तक आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २७:५०+ तक जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (पू, ष, ण, ठ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (पे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – ०३:३१ से ०५:५३
सिंह – ०५:५३ से ०८:११
कन्या – ०८:११ से १०:२९
तुला – १०:२९ से १२:५०
वृश्चिक – १२:५० से १५:१०
धनु – १५:१० से १७:१३
मकर – १७:१३ से १८:५४
कुम्भ – १८:५४ से २०:२०
मीन – २०:२० से २१:४३
मेष – २१:४३ से २३:१७
वृषभ – २३:१७ से २५:१२+
मिथुन – २५:१२+ से २७:२७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:४४ से ०५:५३
शुभ मुहूर्त – ०५:५३ से ०८:११
चोर पञ्चक – ०८:११ से १०:२९
शुभ मुहूर्त – १०:२९ से १२:५०
रोग पञ्चक – १२:५० से १५:१०
शुभ मुहूर्त – १५:१० से १६:५२
मृत्यु पञ्चक – १६:५२ से १७:१३
अग्नि पञ्चक – १७:१३ से १८:५४
शुभ मुहूर्त – १८:५४ से २०:२०
रज पञ्चक – २०:२० से २१:४३
अग्नि पञ्चक – २१:४३ से २३:१७
शुभ मुहूर्त – २३:१७ से २५:१२+
रज पञ्चक – २५:१२+ से २७:२७+
शुभ मुहूर्त – २७:२७+ से २७:५०+
चोर पञ्चक – २७:५०+ से २९:४५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
“लोग चाहते हैं कि मैं बेहतर करूं, लेकिन वो कभी नहीं चाहते कि मैं उनसे बेहतर करूं ।“😊🚩✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन से आप कुछ विशेष आशाएं लगाए रहेंगे लेकिन आज बीते दिनों जैसी सुख सुविधा नही मिल पाएगी जिससे कोई भी कार्य आरंभ तो ले देकर कर लेंगे लेकिन बीच मे ही किसी न किसी कारण से अधूरा छोड़ना पड़ा जाएगा। कार्य व्यवसाय में आज दिमाग काम नही करेगा जिन लोगो के ऊपर कल तक भरोसा कर रहे थे वे ही समय पड़ने पर आनाकानी करते नजर आएंगे। पितृ पक्ष अथवा पैतृक कार्यो से भी ज्यादा सहयोग की आशा ना रखे पिता का व्यवहार भी आज आपके प्रति उदासीन रहने के कारण काम निकालना मुश्किल होगा। अपने दम पर कार्य करे तो थोड़ा बहुत धन लाभ अवश्य हो जाएगा। सरकारी कारणों से यात्रा हो सकती है सरकार संबंधित कार्य बुद्धिबल से संतोषजनक स्थिति तक पहुचा लेंगे। पति पत्नी में धीमी कार्य शैली को लेकर कहासुनी होगी। सेहत सामान्य रहेगी फिर भी थोड़ी तकलीफ होने पर तुरंत जांच कराए अन्यथा लंबी खिंच सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप सार्वजनिक कार्यो में अपनी बुद्धि विवेक का परिचय देंगे लेकिन जहां बात व्यक्तिगत स्वार्थ की आएगी वहां वाणी और धैर्य दोनो जवाब दे जाएंगे। वैसे तो आज किसी से ज्यादा बात करना पसंद नही करेंगे लेकिन अपना हित साधने के लिये आवश्यकता से अधिक बोल जाएंगे जिसका बाद में ज्ञान होने पर ग्लानि होगी। कार्य क्षेत्र से थोड़ी बहुत आय की ही संभावना है इसके लिये भी अधिक बौद्धिक परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार के ऊपर खर्च करने में संचित कोष में कमी आएगीं आज ज्यादा तामझाम उलझन वाले कार्यो से दूर ही रहे निष्कर्ष कुछ नही निकलेगा व्यर्थ समय ही खराब होगा। घरेलू वातावरण में विवेक से तालमेल बैठा लेंगे। लेकिन संतान संबंधित चिंता जरूर रहेगी। अविवाहित लोग ज्यादा परेशान नजर आएंगे। सेहत ठीक ठाक ही रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना होगा। प्रातः काल मे ही किसी कुटुम्बी जन से अच्छी खासी कहासुनी होने की संभावना है स्वभाव में धैर्य की कमी देखने को मिलेगी किसी की मजाक भी पसंद नही करेंगे इसका मुख्य कारण धन और जायदाद संबंधित उलझन रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक मामले सुलझने की जगह और अधिक उलझने के कारण दिन भर क्रोध में ही भरे रहेंगे। नौकरी वाले लोग भी अधिकारी अथवा सहकर्मी के गलत आचरण से परेशान होंगे फिर भी शांत रहने का प्रयास करें आपकी प्रतिक्रिया माहौल को ज्यादा खराब कर सकती है। भाग्य का साथ मिलने से थोड़ा बहुत धन लाभ हो जाएगा लेकिन उधारी के व्यवहार पर नियंत्रण खोने से आगे की योजनाओं पर पानी फिरेगा। माता भूमि वाहन संबंधित सुख में कमी आएगी। मानसिक तनाव से बचने के लिये आध्यात्म का सहारा लेंगे लेकिन शांति फिर भी नही मिलेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे आरम्भ में आनाकानी करेंगे लेकिन एक बार हाथ मे लेने के बाद उसी में मगन हो जाएंगे अन्य लोगो की तुलना में आपका कार्य शीघ्र पूर्ण हो जाएगा लेकिन आपकी मानसिकता अन्य लोगो की नीचा दिखाने की भी रहेगी जिसके फ़लस्वरू लाभ तो मिलेगा लेकिन सम्मान नही। आज के दिन आपको कुछ ऐसा अनुभव भी होगा जैसे कोई अनजानी शक्ति आपसे आपके जीवनशैली के विपरीत कुछ कराना चाह रही है। आप जितना भौतिक सुखों में रुचि लेंगे परिस्थितियां उसके विपरीत बनती चली जायेगी जिस वस्तु की कामना करेंगे वही दूर होने से मन निराश होगा। धन की आमद और खर्च बराबर रहेंगे काम की जगह व्यर्थ के कार्यो पर अधिक खर्च होंगे। दाम्पत्य जीवन मे एक पल सुख अगले ही पल ऊबन अनुभव होगीं फिर भी शांति बनी रहेगीं। सेहत में थोड़ी बहुत दिक्कतें रहने के बाद भी कार्य बाधक नही बनेगीं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप मन ही मन बड़ी बड़ी योजनाए बनायेगे लेकिन किसी अन्य के ढुलमुल रवैये के कारण इनको आगे नही बढ़ा सकेंगे दिन के आरंभिक भाग में किसी परिजन का मनमाना व्यवहार मन को आहत करेगा मध्यान तक का समय दिमाग मे व्यावसायिक जोड़ घटाव लगा रहेगा कार्य क्षेत्र से लाभ भी होगा लेकिन इसका ज्यादातर भाग पुराने कार्यो अथवा किसी को दिए उधार की वापसी से होगा। नए कार्य मन मे रहेंगे लेकिन धन संबंधित समस्या के कारण परेशानी आएगी आज धन का निवेश शीघ्र ही दुगना होकर मिल सकता है इसके लिए अधिक मेहनत और धैर्य की आवश्यकता हैं। सार्वजनिक क्षेत्र पर मान सम्मान मिलने से घरेलू उलझनों को भूल जाएंगे। व्यावसायिक अथवा घरेलू विवाद के कारण कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लग सकते है थोड़ी परेशानी के बाद सफलता आपके पक्ष में मिलने की आशा जागेगी। ठंडी वस्तुओ के सेवन से बचे गला अथवा छाती संबंधित समस्या हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपके दिमाग मे चंचलता हावी रहेगी। किसी भी कार्य के प्रति गंभीर नही रहेंगे पूर्व में किसी की बंधाई उम्मीद लेकर आशा के भरोसे मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा लेकिन कुछ न कुछ काम अवश्य बनेगा। कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहने के कारण बनाई योजनाओ को सार्थक नही कर पाएंगे मेहनत करने का मन नही करेगा जिससे आज धन की आमद सीमित साधनों से ही कामचलाऊ हो पाएगी। नौकरी पेशा लोग भी मध्यान तक मन मारकर काम करेंगे इसके बाद गंभीरता आएगी आज एक घंटे गंभीर होकर कार्य करना दिन भर की पूर्ति कर सकता है इसका ध्यान रखें। संध्या के समय भाग्य का साथ मिलने से भविष्य में लाभ के सौदे मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन मे सुख की आकांक्षा बढ़ेगी लेकिन ठीक से पूर्ति ना होने पर निराश होंगे। किसी गंभीर रोग अथवा झगड़े का भय सताएगा। खासी जुखाम हो सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन किसी ना किसी रूप में हानि होने की संभावना है। पिता अथवा पैतृक कार्य मे अतिआत्मविश्वास से बचे अन्यथा परिणाम आशा के एकदम विपरीत ही मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर भागीदारी अथवा पति पत्नी संबंधित किसी मामले में सन्तानो से वैचारिक मतभेद उभरेंगे जिनका हल निकालने का प्रयास करेंगे लेकिन क्रोध सुलझते प्रसंग को अधिक उलझा देगा। व्यवसाय में निवेश करने का विचार कर रहे है तो अधिक विचार करे खास कर पुश्तैनी कार्य मे निवेश हानि ही कराएगा चाहे फिर उस कार्य मे कितनी ही दक्षता क्यो ना हो। नौकरी पेशा लोग से भी अतिआत्मविश्वास में कोई बड़ी त्रुटि होने की सभावना है कोई भी कार्य मान बड़ाई पाने की इच्छा से ना करें। घरेलू वातावरण में असंतुष्टि दिखेगी लेकिन परिजन डर से अपनी बात बोलने में संकोच करेंगे। किसी की सेहत पर संचित कोष से खर्च करना पड़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपके लिये आज का दिन लाभदायक रहेगा सार्वजनिक क्षेत्र पर पूर्व में की गई मेहनत और व्यवहारिकता का शुभ फल किसी न किसी रूप अवश्य मिलेगा। कार्य व्यवसाय में स्थिरता नही रहेगी सहकर्मियो से भी किसी कारण से मतभेद रहेंगे फिर भी लाभ कमाने के अवसर जरूर मिलेंगे नौकरी पेशाओ को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा लेकिन किसी प्रतिस्पर्धी की चुगली का शिकार बन सकते है जिससे उन्नति में रुकावट आएगी। कुटुम्ब अथवा सम्बंधीजनों से स्नेह संबंधों में चंचलता आएगी किसी घरेलू मामले को लेकर सबकी अलग अलग राय असमंजस में डालेगी अपनी बात मनवाने के लिये आपस में तकरार भी हो सकती है। सेहत आज डांवाडोल ही रहेगी छोटी मोटी व्याधि दिन भर असहज रखेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको पारिवारिक प्रतिष्ठा अथवा सहयोग से कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर आप जिस कार्य को झंझट वाला समझेंगे वही आगे धन लाभ कराएगा भागीदारी के कार्य से भविष्य में धन संचय हो सकेगा इसके लिये आपसी मतभेद भुला एक मत होकर कार्य करे आज भी धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी लेकिन धीमी गति से। आज आप जल्दी से किसी के लिये कुछ बोलेंगे नही लेकिन जो भी बोलेंगे वह सच हो सकता है इसलये सोच समझ कर ही शब्दों का उपयोग करे। माता एवं घरेलू सुख उत्तम रहेगा लेकिन इनको भोगने के लिये समय की कमी रहेगी। आप जो भी कार्य करे उससे तुरंत लाभ की आशा ना रखे वरना लाभ ना होता देख निर्णय बदलने पर बाद में मन मे ग्लानि होगी। कुटुम्बीजन की सेहत पर खर्च होगा। पेट छाती में जलन अपच की शिकायत हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन पिछले पुण्य उदय होने से आपकी धार्मिक भावनाएं जागृत होंगी। दिन का आरंभिक भाग मानसिक रूप से शांति देगा लेकिन इसके बाद दैनिक कार्यो की भागदौड़ में शरीर का भी ख्याल नही रहेगा। आज पूर्व में की किसी गलती से सीख भी मिलेगी दोबारा वही प्रसंग बनने से एक बार मन भटकेगा इससे बचे अन्यथा अबकी बार परेशानी ज्यादा हो सकती है। आर्थिक मामले आज दिन भर उलझन में डालेंगे। जिस कार्य को करने का मन बनायेगे उसमे धन की कमी आड़े आएगी। कर्ज अथवा उधारी के व्यवहार आज कम करने का प्रयास करें अन्यथा किसी की भलाई के चक्कर मे शत्रु वृद्धि कर लेंगे। घरेलू सुखों में वृद्धि करने पर लोगो मे ईर्ष्या द्वेष बनेगा आज आर्थिक स्थिति को देखते हुए ही धन संबंधित कार्य करें। सरकारी कार्य विद्या विवेक के बल आगे बढ़ेंगे। स्वयं अथवा परिजन को छोटी मोटी सेहत संबंधित समस्या रहेगी। ठंडे पदार्थ विशेष कर जल में ज्यादा समय ना बिताएं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के आरम्भ से ही सेहत संबंधित समस्या लगी रहेगी शरीर मे दर्द अकड़न कमजोरी अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी कुछ विशेष ना रहने के कारण जानबूझ कर दिनचार्य को धीमी गति से चलाएंगे। नौकरी पेशाओ को भी आज दिन भर विविध समस्या का सामना करना पड़ेगा। उदासीन व्यवहार के चलते कार्य क्षेत्र पर अपमानित होने की संभावना है। आज आपके दिमाग मे कुटुम्ब की सम्पति से किसी न किसी प्रकार लाभ उठाने के विचार चलते रहेंगे लेकिन आरम्भ कहाँ से और कैसे किया जाए इसी उलझन में समय खराब होगा। माता की कृपा से सुख सुविधा तो मिल जाएगी लेकिन इनका जिद्दी व्यवहार किसी आवश्यक कामना पूर्ति से दूर रखेगा। पैतृक कार्यो में जोखिम ले सकते है आज नही तो निकट भविष्य में आकस्मिक लाभ की संभावना बन रही है। यात्रा से नए संबंध विकसित होंगे लेकिन झंझट भी बढ़ेंगे। टालने में ही भलाई है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप जो भी योजना बनाएंगे उसमे कई लोग बिना मांगे ही सलाह देंगे जिस कारण असमंजस की स्थिति बनेगी। आप भी आज लाभ पाने के प्रति गंभीर तो रहेंगे लेकिन मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे जिससे अधिकांश कार्य योजनाए आरम्भ से ही ढीली पड जाएंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपको हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे जिसके कारण कम लाभ में सौदे करने पड़ेंगे। नौकरी पेशाओ की मानसिकता भी सुखोपभोग की अधिक रहेगी बिना मेहनत के लाभ पाने के चक्कर मे राज समाज मे अपनी छवि खराब कर लेंगे। आज सही की जगह गलत मार्ग से धन आसानी से मिल सकता है लेकिन साथ ही मन मे भय भी बना रहेगा। परिवार में सुख सुविधा एवं अन्य लोगो की देखादेखी की इच्छा अशांति फैलाएगी। कफ, कमजोरी शरीर मे अकड़न बनेगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा।
श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधम्।
विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व।
जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो॥
सूर्यदेव भगवान जी की जय
⛳⚜⚜⛳

Edited by Santosh Raj Pandey

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: आज हरियाली तीज पर बन रहा शिव और सिद्ध योग, जानिए 12 राशियोंं का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻शनिवार, १५ अगस्त २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:०२सूर्यास्त: 🌅 ०७:००चन्द्रोदय: 🌝 ०८:१९चन्द्रास्त: 🌜२०:२७अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तर गोले)ऋतु: ⛈️ वर्षाशक सम्वत: 👉…

STET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी TRE-4 के लिए अपीयरिंग कैंडिडेट के तौर पर आवेदन कर सकेंगे

पटना बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। STET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी BPSC की शिक्षक भर्ती परीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *