आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 सोमवार, १७ अगस्त २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:०४
सूर्यास्त: 🌄 १८:५८
चन्द्रोदय: 🌝 १०:१७
चन्द्रास्त: 🌜 २१:५१
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: ☀️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 पंचमी (२०:४१ से षष्ठी)
नक्षत्र 👉 चित्रा (२८:५८+ से स्वाती)
योग 👉 शुभ (२७:२९+ से शुक्ल)
प्रथम करण 👉 बालव १७:०० तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२९:२०+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 तुला
मंगल 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०५ से १२:५७
अमृत काल 👉 २२:१६ से २३:५७
रवि योग 👉 ०६:०४ से ०८:०४
विजय मुहूर्त 👉 १४:४० से १५:३१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५८ से १९:२०
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५८ से २०:०५
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०९+ से २४:५३+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:३५+ से २९:१९+
राहुकाल 👉 ०७:४१ से ०९:१७
गुलिक काल 👉 १४:०८ से १५:४४
यमगण्ड 👉 १०:५४ से १२:३१
दुर्मुहूर्त 👉 १२:५७ से १३:४८
वर्ज्य 👉 १२:१३ से १३:५४
विडाल योग 👉 ०६:०४ से ०८:०४
होमाहुति 👉 बुध
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहु काल वास 👉 उत्तर-पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१७:०० से आकाश)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण (१६:१९ से पश्चिम)
शिववास 👉 कैलाश पर (१७:०० से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण) दर्पण देखकर या दुग्ध का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
श्रावण शुक्ल पंचमी, प्रथम चातुर्मास का २४वां दिवस, नाग पंचमी, तृतीय श्रावण सोमवार व्रत, सिंह संक्रांति, मलयालम नववर्ष, स्कन्द षष्ठी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २८:५८+ तक जन्मे शिशुओं के नाम चित्रा नक्षत्र के अनुसार क्रमश: (पे, पो, रा, री) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
कर्क – ०३:५१ से ०६:०७
सिंह – ०६:०७ से ०८:१९
कन्या – ०८:१९ से १०:३०
तुला – १०:३० से १२:४४
वृश्चिक – १२:४४ से १५:००
धनु – १५:०० से १७:०६
मकर – १७:०६ से १८:५२
कुम्भ – १८:५२ से २०:२५
मीन – २०:२५ से २१:५५
मेष – २१:५५ से २३:३५
वृषभ – २३:३५ से २५:३४+
मिथुन – २५:३४+ से २७:४७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:०४ से ०६:०७
रोग पञ्चक – ०६:०७ से ०८:१९
शुभ मुहूर्त – ०८:१९ से १०:३०
मृत्यु पञ्चक – १०:३० से १२:४४
अग्नि पञ्चक – १२:४४ से १५:००
शुभ मुहूर्त – १५:०० से १७:००
रज पञ्चक – १७:०० से १७:०६
शुभ मुहूर्त – १७:०६ से १८:५२
चोर पञ्चक – १८:५२ से २०:२५
शुभ मुहूर्त – २०:२५ से २१:५५
शुभ मुहूर्त – २१:५५ से २३:३५
चोर पञ्चक – २३:३५ से २५:३४+
शुभ मुहूर्त – २५:३४+ से २७:४७+
रोग पञ्चक – २७:४७+ से २८:५८+
शुभ मुहूर्त – २८:५८+ से ३०:०४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
समय व्यर्थ मत करो, यह तय करने में कि आपको क्या करना है, वरना समय तय कर लेगा कि आपका क्या करना है।🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपकी समझदारी और संयम की परीक्षा ले सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी बड़े फैसले से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए छोटी परेशानी को भी गंभीरता से लें। परिवार में कोई मुद्दा उठे तो बहस के बजाय शांति से समाधान निकालने की कोशिश करें। जीवनसाथी की कोई परेशानी दूर होती नजर आ रही है। वहीं, अगर किसी से उधार लिया हुआ पैसा है तो उसकी वापसी का दबाव अचानक आ सकता है। आज बड़े जोखिम लेने से बचना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। निवेश से लाभ मिल सकता है और कारोबार में भी तेजी आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। खासकर जीवनसाथी और माता जी से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। छोटी सी बात गलतफहमी का रूप ले सकती है। प्यार और सम्मान से बात करेंगे तो दिन और भी बेहतर रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी बुद्धिमानी और सही निर्णय लेने की क्षमता आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और लंबे समय से अटका पैसा भी वापस मिल सकता है। आपके कुछ फैसले आसपास के लोगों को चौंका सकते हैं, लेकिन उनका असर सकारात्मक रहेगा। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है और धार्मिक या पुण्य कार्यों में मन लगेगा। हालांकि, किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। एक गलत कदम बनता हुआ काम बिगाड़ सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज अधूरे कामों को पूरा करने पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि इन्हें टालना आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें और जल्दबाजी से बचें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी दूरी या मनमुटाव महसूस हो सकता है, इसलिए जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करते रहें। घर में किसी शुभ आयोजन की तैयारियां शुरू हो सकती हैं, जिसके कारण आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार के साथ मिलकर काम करेंगे तो दिन आसानी से निकल जाएगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी पहचान और प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। आपकी मीठी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी और कार्यस्थल पर सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा। आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं, लेकिन किसी दूसरे की सफलता देखकर मन में ईर्ष्या न आने दें। अपनी ऊर्जा अपने लक्ष्य पर लगाना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। आज ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूरी बनाए रखेंगे तो महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे कर पाएंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे थकान भी महसूस होगी। परिवार से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। पैतृक संपत्ति के मामलों में विशेष सावधानी बरतें और बिना जांच-पड़ताल कोई कदम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में जो जिम्मेदारी मिले, उसे पूरी ईमानदारी और गंभीरता से निभाएं। वरिष्ठों की नाराजगी मोल लेना आज आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके घर-परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खबर मिल सकती है या शादी-विवाह की तैयारियों से घर में रौनक बढ़ेगी। हालांकि, अपनी निजी बातें हर किसी के साथ साझा करने से बचें, क्योंकि कोई व्यक्ति आपकी जानकारी का गलत फायदा उठा सकता है। दूसरों की सलाह सुनें जरूर, लेकिन अंतिम फैसला अपनी समझ से ही लें। भावनाओं में आकर लिया गया निर्णय बाद में परेशानी दे सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज खुशी और व्यस्तता दोनों साथ-साथ चलेंगी। काम का दबाव आपको थोड़ा परेशान कर सकता है, लेकिन छोटे-छोटे आर्थिक लाभ मन को संतुष्ट रखेंगे। पड़ोस में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए उसमें बेवजह शामिल होने से बचें। करियर के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। आज अनुशासन और धैर्य बनाए रखेंगे तो दिन आपके पक्ष में रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके सामने कई नए अवसर आ सकते हैं। आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और मन खुश रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा उधार लेने से बचें, क्योंकि भविष्य में उसे चुकाने में परेशानी हो सकती है। अपनी क्षमता के अनुसार ही आर्थिक निर्णय लें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपको थोड़ा संभलकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आर्थिक या व्यक्तिगत नुकसान करा सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण मामलों में पूरी जानकारी लेने के बाद ही निर्णय करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को खुशी देगी। दांपत्य जीवन में प्यार और मधुरता बनी रहेगी। लोन या आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है, लेकिन इसके साथ अपनी आय, खर्च और भविष्य की जरूरतों का सही हिसाब रखना जरूरी होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं, हालांकि बीच-बीच में तकनीकी समस्याएं या छोटी अड़चनें परेशान कर सकती हैं। अपने अनुभव और व्यावहारिक समझ का इस्तेमाल करेंगे तो स्थिति जल्दी संभल जाएगी। ससुराल पक्ष से किसी के घर आने की संभावना है। उनके साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन अपनी निजी बातें साझा करने से बचें। छोटी यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ किसी भी विषय में पारदर्शिता रखें, इससे रिश्ते में भरोसा मजबूत होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी मेहनत ही आपकी सबसे बड़ी पहचान बनेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है और परिवार के साथ बिताया समय आपको भावनात्मक खुशी देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक जरूरत पड़ने पर किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मदद मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण समस्या का समाधान तलाश रहे हैं तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥
भोलेनाथ बाबा महाकाल देवजी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳






