कौन है ये खूबसूरत महिला जिन्होंने कहा कि तेज प्रताप उनके कमरे में घुस आए थे  

बिहार की राजनीति में तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह सिर्फ दिल्ली का होटल और चप्पल कांड नहीं है, बल्कि एक महिला के वीडियो इंटरव्यू ने इस विवाद को नया मोड़ दे दिया है. महिला का नाम है मोनिका मनी. कभी सौंदर्य प्रतियोगिताओं के मंच पर नजर आईं, मिसेज बिहार का खिताब जीता, मिसेज इंडिया 2017 की सेकंड रनरअप बनीं और बाद में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल से भी जुड़ीं. अब वही मोनिका तेज प्रताप यादव पर दिल्ली के एक होटल में उनके कमरे में जबरन घुसने का आरोप लगा रही हैं.

कौन है ये खूबसूरत महिला जिन्होंने कहा कि तेज प्रताप उनके कमरे में घुस आए थे  

तेज प्रताप यादव पर मोनिका मनी का बड़ा आरोप, बोलीं- दोस्त के साथ कमरे में घुस आए थे

न्यूज चैनल के इंटरव्यू में मोनिका ने क्या कहा?

अपने इंटरव्यू में मोनिका मनी ने कहा कि उस समय पहले से दिल्ली में थीं. उनका दावा है कि तेज प्रताप यादव ने उन्हें फोन कर एक पार्टी में बुलाया था. उसी दौरान तेजस्वी यादव के बेटे के जन्मदिन से जुड़ा एक कार्यक्रम भी था. मोनिका के अनुसार उस समय तेज प्रताप यादव ‘भोजपुरिया बवाल’ नाम के टीवी कार्यक्रम से जुड़े हुए थे और इसी दौरान उनकी मुलाकात तेज प्रताप यादव के एक दोस्त से हुई. उनके मुताबिक वह दोस्त भी कार्यक्रम से जुड़ा हुआ था. मोनिका का दावा है कि उन्हें एक्टिंग में काम दिलाने का भरोसा दिया गया था.

‘मुंबई में काम का मौका मिलेगा’, मोनिका का दावा

मोनिका के अनुसार तेज प्रताप और उनके दोस्त की ओर से उन्हें साथ काम करने का प्रस्ताव दिया गया था. उनका दावा है कि उनसे कहा गया था कि अगर वह उनके साथ काम करेंगी तो मुंबई में भी काम करने का मौका मिल सकता है. मोनिका ने बताया कि उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया. उनके मुताबिक इंकार करने के बाद दोनों नाराज हो गए. इसके बाद तेज प्रताप यादव अपने दोस्त के साथ उनके होटल के कमरे में घुसने लगे. मोनिका का दावा है कि उस दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया गया.

कभी तेज प्रताप की पार्टी से जुड़ी थीं मोनिका मनी, अब उन्हीं पर लगाए गंभीर आरोप.

‘होटल मैनेजर को बुलाऊंगी’, फिर दोनों चले गए

मोनिका के मुताबिक, उन्होंने दोनों से कमरे से बाहर जाने को कहा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे बाहर नहीं गए तो वह होटल मैनेजमेंट को बुलाकर शिकायत करेंगी. महिला का दावा है कि इसके बाद तेज प्रताप यादव और उनके दोस्त वहां से तेजी से निकल गए. हालांकि, मोनिका की ओर से लगाए गए इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और न ही तेज प्रताप यादव की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने आई है.

कौन हैं मोनिका मनी?

मोनिका मनी मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली बताई जाती हैं. उन्होंने मिसेज बिहार का खिताब जीता था. इसके बाद वर्ष 2017 में उन्होंने मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सेकंड रनर अप रहीं. जानकारी के अनुसार, मोनिका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. वह उद्यमिता यानी इंटरप्रेन्योरशिप (Entrepreneurship) से भी जुड़ी रही हैं. मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में सफलता के बाद वह सामाजिक कार्यों से जुड़ने का दावा करती हैं. यानी एक तरफ वह ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बना रही थीं, तो दूसरी तरफ सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ती चली गईं. बाद में उनकी राजनीतिक सक्रियता भी सामने आई.

ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी रहीं हैं मोनिका मनी. वर्ष 2017 में उन्होंने मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और वह सेकंड रनरअप रहीं .

पहले तेज प्रताप की पार्टी से भी जुड़ी थीं

जानकारी के मुताबिक अब मोनिका मनी शादीशुदा हैं और तीन बच्चों की मां हैं. वर्तमान में उनके पटना में पति और बच्चों के साथ रहने की जानकारी मिली है. दरअसल, मोनिका तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल से जुड़ी थीं और यही राजनीतिक कनेक्शन अब उनके ताजा आरोपों को और चर्चा में ला रहा है.

दही-चूड़ा भोज में भी दिखी थीं चर्चा

बता दें कि इसी साल जनवरी में मकर संक्रांति के मौके पर तेज प्रताप यादव ने पटना स्थित अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में बिहार के कई बड़े नेता पहुंचे थे. इनमें उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और मंत्री अशोक चौधरी समेत कई प्रमुख नाम शामिल थे. उस समय तेज प्रताप का यह आयोजन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना था.

इसी वर्ष मकर संक्रांति पर आयोजित चूड़ा दही भोज में तेज प्रताप यादव के साथ दिखी थीं मोनिका मनी.

चप्पल कांड के बाद आरोपों का नया दौर

दिल्ली के होटल में चप्पल को लेकर हुए विवाद के बाद तेज प्रताप यादव और मंत्री संजय सिंह के बीच बयानबाजी पहले ही राजनीतिक चर्चा का विषय बनी हुई है. अब मोनिका मनी के आरोप सामने आने से विवाद का दायरा और बढ़ गया है. फिलहाल पूरे मामले में सबसे अहम सवाल यही है कि मोनिका के आरोपों पर तेज प्रताप यादव क्या जवाब देते हैं और क्या इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत या कानूनी कार्रवाई भी होती है.

Related Posts

मोतिहारी में मेडिकल कॉलेज और अटल कला भवन बनेगा, पुरानी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने के साथ नई चीनी मिल भी स्थापित की जाएगी :- मुख्यमंत्री

संतोष राज पाण्डेय, मोतिहारी बरियारपुर एयरपोर्ट के समीप मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में कार्य किया जाएगा। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से अटल कला भवन का निर्माण…

नेपाल में भारतीय मीडिया की किरकिरी क्यों?

संतोष राज पाण्डेय,स्थानीय संपादक काठमांडू नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच एक बार फिर “भारतीय मीडिया” को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर #GoHomeIndianMedia फिर ट्रेंड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *