बक्सर के स्कूल में गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

बक्सर के डुमरांव स्थित एक मिडिल स्कूल में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षकों की पिटाई की। शिक्षा विभाग ने दोनों आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

बक्सर के डुमरांव स्थित एक मिडिल स्कूल में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षकों की पिटाई की। शिक्षा विभाग ने दोनों आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में दो शिक्षक निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

डुमरांव के मध्य विद्यालय का मामला; ग्रामीणों की शिकायत पर शिक्षा विभाग का सख्त एक्शन, दोनों शिक्षकों का निलंबन मुख्यालय अलग-अलग निर्धारित

बक्सर/डुमरांव
बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड क्षेत्र स्थित एक मध्य विद्यालय में तैनात दो शिक्षकों पर छात्राओं के साथ कथित छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और ऑडियो के जरिए धमकी देने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर के निर्देश पर दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, डुमरांव ने पत्रांक 771, दिनांक 31 अगस्त 2026 के माध्यम से विद्यालय के सहायक शिक्षक विरेन्द्र प्रसाद एवं विद्यालय अध्यापक अरविन्द कुमार के विरुद्ध ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन और उसमें लगाए गए आरोपों से जिला शिक्षा विभाग को अवगत कराया था। शिकायत में दोनों शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर निलंबन

मामले की समीक्षा के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई। विभागीय आदेश में बताया गया है कि लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत होने के कारण बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

विरेन्द्र प्रसाद का राजपुर और अरविन्द कुमार का चक्की में रहेगा मुख्यालय

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान सहायक शिक्षक विरेन्द्र प्रसाद का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, राजपुर और विद्यालय अध्यापक अरविन्द कुमार का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, चक्की निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों शिक्षकों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा, जो संबंधित निलंबन मुख्यालय से प्राप्त उपस्थिति विवरणी के आधार पर देय होगा।

आरोप पत्र गठित कर होगी विभागीय कार्रवाई

जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोनों शिक्षकों के विरुद्ध आरोप पत्र गठित किया जाएगा। इसके बाद विभागीय कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए संचालन पदाधिकारी एवं उपस्थापन पदाधिकारी की नियुक्ति अलग से की जाएगी।

2 सितंबर को जारी हुए अलग-अलग आदेश

इस मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), बक्सर की ओर से 2 सितंबर 2026 को अलग-अलग कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं। आदेश संख्या 3346 के तहत सहायक शिक्षक विरेन्द्र प्रसाद तथा आदेश संख्या 3347 के तहत विद्यालय अध्यापक अरविन्द कुमार को निलंबित किया गया है।

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब विभागीय जांच में ही स्पष्ट होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई होती है।

Related Posts

कौन है ये खूबसूरत महिला जिन्होंने कहा कि तेज प्रताप उनके कमरे में घुस आए थे  

बिहार की राजनीति में तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह सिर्फ दिल्ली का होटल और चप्पल कांड नहीं है, बल्कि एक महिला के वीडियो…

मोतिहारी में मेडिकल कॉलेज और अटल कला भवन बनेगा, पुरानी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने के साथ नई चीनी मिल भी स्थापित की जाएगी :- मुख्यमंत्री

संतोष राज पाण्डेय, मोतिहारी बरियारपुर एयरपोर्ट के समीप मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में कार्य किया जाएगा। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से अटल कला भवन का निर्माण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *