आज का राशिफल – 22 सितंबर 2026, मंगलवार

आज किस्मत देगी साथ! 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-लाभ के योग

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓️आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल🗓️
📆 मंगलवार, २२ सितम्बर २०२६

सूर्योदय: 🌅 ०६:१५
सूर्यास्त: 🌄 १८:२३
चन्द्रोदय: 🌝 १५:४८
चन्द्रास्त: 🌜 २६:५३+
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: 🌧️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 भाद्रपद
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 एकादशी (२१:४३ से द्वादशी)
नक्षत्र 👉 उत्तराषाढ़ा (०७:०६ से श्रवण)
योग 👉 अतिगंड (१६:२९ से सुकर्मा)
प्रथम करण 👉 वणिज (०८:५५ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि भद्रा (२१:४३ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कन्या
चंद्र 🌟 मकर
मंगल 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ शुभाशुभ मुहूर्त विचार॥
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५५ से १२:४४
अमृत काल 👉 २१:५२ से २३:३६
रवि योग 👉 ०६:१५ से ०७:०६
विजय मुहूर्त 👉 १४:२१ से १५:०९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२३ से १८:४७
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२३ से १९:३५
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५६ से २४:४३+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:४१+ से २९:२८+
राहुकाल 👉 १५:२१ से १६:५२
गुलिक काल 👉 १२:१९ से १३:५०
यमगण्ड 👉 ०९:१७ से १०:४८
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:४१ से ०९:३०
वर्ज्य 👉 ११:२७ से १३:११
भद्रा 👉 ०८:५५ से २१:४३
होमाहुति 👉 शनि
दिशा शूल 👉 उत्तर
राहु काल वास 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
भद्रावास 👉 पाताल(०८:५५ से २१:४३)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 क्रीड़ा में (२१:४३ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण) गुड़ का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
भाद्रपद शुक्ल एकादशी, द्वितीय चातुर्मास का अंतिम दिवस, परिवर्तनी एकादशी, कल्कि द्वादशी, आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०७: ०६ तक जन्मे शिशुओं के नाम उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अनुसार क्रमश: (भे, भो, जा) नामाक्षर से एवम् उसके उपरांत श्रवण नक्षत्र के अनुसार क्रमश: (खी, खू, खे, खो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
कन्या – ०५:५७ से ०८:०८
तुला – ०८:०८ से १०:२३
वृश्चिक – १०:२३ से १२:३९
धनु – १२:३९ से १४:४४
मकर – १४:४४ से १६:३०
कुम्भ – १६:३० से १८:०३
मीन – १८:०३ से १९:३४
मेष – १९:३४ से २१:१४
वृषभ – २१:१४ से २३:१२
मिथुन – २३:१२ से २५:२५+
कर्क – २५:२५+ से २७:४२+
सिंह – २७:४२+ से २९:५३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:१५ से ०७:०६
चोर पञ्चक – ०७:०६ से ०८:०८
शुभ मुहूर्त – ०८:०८ से १०:२३
रोग पञ्चक – १०:२३ से १२:३९
शुभ मुहूर्त – १२:३९ से १४:४४
मृत्यु पञ्चक – १४:४४ से १६:३०
अग्नि पञ्चक – १६:३० से १८:०३
शुभ मुहूर्त – १८:०३ से १९:३४
मृत्यु पञ्चक – १९:३४ से २१:१४
अग्नि पञ्चक – २१:१४ से २१:४३
शुभ मुहूर्त – २१:४३ से २३:१२
रज पञ्चक – २३:१२ से २५:२५+
शुभ मुहूर्त – २५:२५+ से २७:४२+
चोर पञ्चक – २७:४२+ से २९:५३+
शुभ मुहूर्त – २९:५३+ से ३०:१६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
अत्यधिक सोचना भी अच्छा नहीं होता, यह उन समस्याओं का भी निर्माण कर देता है,जो वास्तव में है ही नहीं॥😊✅🚩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज प्रेम आपके रिश्ते में ऐसी मिठास घोलेगा, जिसका असर पूरे दिन महसूस होगा। साथी के साथ बिताया हर पल रिश्ते को और गहरा बनाएगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव जरूर आएंगे, लेकिन आपकी समझदारी हर स्थिति को संभाल लेगी। धन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भविष्य में लाभ का रास्ता खोल सकता है। किसी को दिया हुआ उधार वापस मांगने का समय भी आ सकता है। बस लोगों की बातों से ज्यादा उनके इरादों को समझने की कोशिश करें, दिन काफी सुकून भरा रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज किस्मत आपके लिए कई खूबसूरत मौके लेकर आ सकती है। व्यापार में कोई बड़ा सौदा हाथ लगने से उत्साह बढ़ेगा और आपकी मेहनत रंग लाती नजर आएगी। माता-पिता का आशीर्वाद घर या प्रॉपर्टी से जुड़े किसी बड़े सपने को पूरा करने में मदद करेगा। जिम्मेदारियों को शानदार तरीके से निभाने पर सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता आपकी पहचान को और मजबूत करेगी। लंबे समय से अटका काम पूरा होते ही मन को ऐसी राहत मिलेगी, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी प्रतिभा और रचनात्मकता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपके नए विचार चर्चा का विषय बन सकते हैं और कला, लेखन या क्रिएटिव कामों में मन खूब रमेगा। घर में किसी खास मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा हो जाएगा। किसी सहयोगी की बात थोड़ी परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य आपका सबसे बड़ा सहारा रहेगा। यात्रा के दौरान मिली कोई महत्वपूर्ण जानकारी भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है। विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वालों के लिए भी उम्मीद की नई किरण नजर आ सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मन में कई विचार एक साथ उमड़ते-घुमड़ते रहेंगे, जिससे थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। खासकर पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, क्योंकि एक छोटी सी चूक परेशानी बढ़ा सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन प्यार और बातचीत से माहौल संभल जाएगा। मां से किया कोई वादा पूरा करके मन को विशेष संतोष मिलेगा। सरकारी काम में अटका मामला आगे बढ़ सकता है। साथ ही किसी नए काम की शुरुआत को लेकर मन में उत्साह भी जागेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आत्मविश्वास, जोश और ऊर्जा आपके व्यक्तित्व में साफ नजर आएगी। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का सम्मान और अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। निवेश के लिहाज से दिन महत्वपूर्ण रहेगा और शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर दिखाई दे सकते हैं। आप अपने काम समय पर पूरा करने में पूरी ताकत लगा देंगे। अचानक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात बीते दिनों की खूबसूरत यादें ताजा कर देगी। परिवार के साथ बिताया समय दिलों की दूरियां कम करेगा और रिश्तों में फिर से गर्माहट आएगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपकी एक छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लेना जरूरी होगा। साझेदारी के काम में विशेष सावधानी रखें और किसी भी बात पर आंख बंद करके भरोसा न करें। लंबे समय से अटका काम पूरा होने से राहत मिलेगी। सेहत को लेकर भी सतर्क रहना जरूरी है। जरूरी कागजात और दस्तावेज सुरक्षित रखें। धन या पुराने लेन-देन से जुड़ा कोई मामला सुलझने की उम्मीद है, जिससे मन का बोझ हल्का होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी समझदारी और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता आपको कई मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाल सकती है। आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते दिखाई देंगे, हालांकि धन से जुड़ा कोई मामला थोड़ी चिंता दे सकता है। अतीत की कोई गलती या छिपी बात सामने आने की संभावना है, इसलिए सावधानी से कदम बढ़ाएं। विदेश में पढ़ाई या करियर का सपना देखने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। दूसरों के भरोसे काम छोड़ने के बजाय खुद जिम्मेदारी संभालें। संतान की सफलता आज आपके चेहरे पर गर्व और खुशी दोनों ला सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और समाज में आपकी पहचान पहले से मजबूत होती दिखाई देगी। घर में पूजा-पाठ या किसी धार्मिक आयोजन की तैयारी हो सकती है। लगातार भागदौड़ और मेहनत के कारण शरीर थका हुआ महसूस करेगा, इसलिए आराम को नजरअंदाज न करें। आपका बेफिक्र अंदाज कभी-कभी परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए अपनी बात और व्यवहार में संतुलन रखें। निजी बातें हर किसी से साझा करने से बचें। परिवार के सामने कोई गलती सामने आए तो अहंकार छोड़कर उसे स्वीकार करना रिश्तों को और मजबूत बनाएगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके भीतर गजब का उत्साह और नई ऊर्जा दिखाई देगी। काम में मन लगेगा और किसी नई शुरुआत को लेकर दिल में उमंग बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन भावनात्मक रूप से खास हो सकता है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए योग और व्यायाम को दिनचर्या में जगह देना फायदेमंद रहेगा। परिवार में किसी उलझन को बहस से नहीं बल्कि बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। यात्रा के दौरान मिली कोई खास जानकारी आगे चलकर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज जीवन आपसे जल्दबाजी नहीं, बल्कि धैर्य और समझदारी की मांग करेगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्या फिर परेशान कर रही हो तो उसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले उसके हर पहलू पर विचार करें, क्योंकि जल्दबाजी बाद में पछतावे का कारण बन सकती है। शांत दिमाग से आगे बढ़ेंगे तो परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके नियंत्रण में आती जाएंगी और मुश्किल काम भी आसान लगने लगेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज समाज में आपकी पहचान और प्रभाव दोनों बढ़ सकते हैं। आपके विचारों और काम की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास और मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने से मन में संतोष बना रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही दूरी कम होगी और एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। हालांकि दूसरों के निजी मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। दिल में किसी के लिए भावनाएं हैं तो उन्हें व्यक्त करने के लिए दिन खास साबित हो सकता है। भक्ति और आध्यात्मिकता की ओर मन आकर्षित होगा, हालांकि कुछ जरूरी खर्च थोड़ी चिंता दे सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका स्वास्थ्य और ऊर्जा आपका पूरा साथ देंगे। आप खुद को पहले से अधिक उत्साहित और सकारात्मक महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा और रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। नौकरी में चल रही किसी परेशानी का समाधान किसी सहयोगी या जूनियर की मदद से मिल सकता है। किस्मत का साथ मिलने से कई अटके काम आसानी से पूरे होते दिखाई देंगे। मन में संतोष और शांति बनी रहेगी, जिससे दिन की शुरुआत से लेकर अंत तक सकारात्मकता का अनुभव होगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
षड् दोषाः पुरुषेणेह हातव्या भूतिमिच्छता !
निद्रा तद्रा भयं क्रोधः आलस्यं दीर्घसूत्रता ॥
वीर बजरंग बली देवजी की जय
⛳⚜edited by Santosh raj Pandey⚜⛳

Related Posts

आज का राशिफल: इन 3 राशियों पर बरसेगी धन वर्षा, किसे मिलेगा प्यार में धोखा? जानिए अपना भविष्य

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓️आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल🗓️📆 सोमवार, २१ सितम्बर २०२६ सूर्योदय: 🌅 ०६:१५सूर्यास्त: 🌄 १८:२४चन्द्रोदय: 🌝 १५:०९चन्द्रास्त: 🌜 २५:५७+अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: 🌧️ शरदशक सम्वत: 👉 १९४८…

आज का राशिफल: आज इन चार राशि वालों को होगा मनचाहा लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक सभी का हाल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓️आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल🗓️📆 रविवार, २० सितम्बर २०२६ सूर्योदय: 🌅 ०६:१५सूर्यास्त: 🌄 १८:२६चन्द्रोदय: 🌝 १४:२५चन्द्रास्त: 🌜 २५:०२+अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: 🌧️ शरदशक सम्वत: 👉 १९४८…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *