नाथ नगर में राजद की बैठक, गांव गांव जाएंगे कार्यकर्ता

भागलपुर
आज दिनांक 9 फरवरी 2025 दिन रविवार को समय 1:00 बजे से नाथनगर प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल की बैठक पुरानी सराय विद्यालय में प्रखंड अध्यक्ष श्री अशोक कुमार राकेश की अध्यक्षता में हुए। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर श्री चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने भाग लिया। बैठक का मुख्य विषय सदस्यता अभियान की समीक्षा थी। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी ने कहा कि नाथनगर प्रखंड में 14 पंचायत और 103 बूथ है। प्रतिबुथ जहां की आबादी 500 से ज्यादा है वहां पर दो क्रियाशील सदस्य बनानी है और जहां की आबादी 500 से कम है वहां एक क्रियाशील कम से कम होना अति आवश्यक है। सभी कार्यकर्ता एवं पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने बुथो पर सक्रिय होकर सदस्यता अभियान चलावे साथ ही साथ माननीय नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी जब बिहार के उपमुख्यमंत्री थे उन्होंने महागठबंधन सरकार में 17 महीना में जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं जैसे जातिगत जनगणना, आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 65% करना, ड्रेनेज की व्यवस्था करना, मेडल लाओ नौकरी पाओ, बिहार में टूरिज्म की व्यवस्था, वाणिज्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य, 17 महीना में चार लाख नौकरी, 5 लाख युवाओं को रोजगार कृषि के क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन जैसे अनेकों कार्य किया। और अभी उनके द्वारा घोषणा की गई है की यदि मेरी सरकार बनेगी तो मैं माई-बहन मान योजना चलाऊंगा जिसके तहत सभी मां बहनों को₹2500 प्रति माह मिलेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धा पेंशन को 400 से बढ़कर₹1500 प्रतिमा कर दिया जाएगा, 200 यूनिट बिजली फ्री कर दी जाएगी। गैस सिलेंडर का दाम काम कर दिया जाएगा और युवाओं को रोजगार देंगे। इन सारी बातों को गांव-गांव तक पहुंचने का काम करेंगे।


कार्यक्रम में सदस्यता अभियान की प्रगति संतोष जनक थी। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर प्रसाद यादव, युवा राजदजिला अध्यक्ष मोहम्मद बशारुल हक, प्रखंडअध्यक्ष श्री अशोक कुमार राकेश, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव मनजीत ठाकुर, जिला युवा राजद महासचिव अमित आर्य, पिंटू यादव, जिला सचिव श्रीनिवास कुमार यादव पंचायत अध्यक्ष आशीष कुमार यादव, परमेश्वर मंडल, गुड्डू यादव, सहित दर्जनों लोग ने संबोधित किया।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *