लीडरशिप का मतलब सिर्फ कुर्ता पायजामा पहन लेना या मंच पर भाषण देना नहीं होता है : मोदी

PM Modi Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्र-छात्राओं से परीक्षा पर चर्चा के दौरान कहा कि बिहार के लोग बहुत तेजस्वी होते हैं। पीएम ने एक बिहार के छात्र विराज के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि बिहार का लड़का हो और राजनीति की बात न हो, यह संभव नहीं है। प्रधानमंत्री का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी बच्चे हंसने लगे। दरअसल, विराज ने पीएम से लीडरशिप स्किल (नेतृत्व कौशल) के बारे में सवाल किया था।

इस पर पीएम मोदी ने कहा कि लीडरशिप का मतलब सिर्फ कुर्ता पायजामा पहन लेना या मंच पर भाषण देना नहीं होता है। नेता बनने के लिए आपको एक उदाहरण बनना होता है। उन्होंने बच्चों का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कक्षा में कोई छात्र मॉनिटर है। वह खुद ही देरी से स्कूल आएगा तो दूसरे छात्र उसकी बात नहीं मानेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशभर के छात्र-छात्राओं से परीक्षा पर चर्चा की। इस दौरान बच्चों ने पीएम से कई सवाल किए। बिहार के छात्र विराज ने उनसे पूछा कि वह इतने बड़े वैश्विक नेता हैं, कई पदों पर रहे हैं, तो वह कुछ ऐसी बातें बताएं जिससे बच्चों में लीडरशिप की क्षमता विकसित हो सके।

पीएम ने आगे कहा कि अगर मॉनिटर खुद समय पर कक्षा में आएगा। अपना होमवर्क पूरा करेगा। तो दूसरों को भी वह समय पर आकर अपना होमवर्क पूरा करने के लिए बोल सकेगा। फिर दूसरे बच्चे उसकी बात मानेंगे। उन्होंने कहा कि लीडरशिप थोपी नहीं जाती है। आपको खुद को ऐसा व्यवहार करना चाहिए कि लोग आपको स्वीकार करें, तभी अच्छे लीडर बनेंगे।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *