सड़कों के मामले में बिहार देश के शीर्ष राज्यों में शामिल होगा : विजय सिन्हा

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को मोतिहारी और ढाका डिवीजन के अधिकारियों के साथ पथ निर्माण विभाग की बैठक की. इस बैठक में बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. साथ ही सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया है. डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर इस बात की जानकारी दी.

पटना आने-जाने का समय कम करने का लक्ष्य

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2027-28 तक राज्य के किसी भी जिले से पटना पहुंचने में लगने वाले समय को घटाकर 3 से साढ़े तीन घंटे करना है, जो अभी करीब 5 घंटे है. इसके लिए राज्य में सड़कों के चौड़ीकरण और नए निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है.

आज मैंने मोतिहारी और ढाका डिविजन के पदाधिकारियों के साथ पथ निर्माण विभाग की बैठक की। बैठक में सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

सरकार का लक्ष्य 2027-28 तक सूबे के किसी भी जिले से पटना पहुंचने का समय, जो पहले 5 घंटे था, उसे घटाकर 3 से 3:30…

समय से पूरी होगी सभी परियोजना : डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के प्रभाव से राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. कई योजनाओं की समीक्षा की गई है. विधायकों और सांसदों के सुझावों पर प्राथमिकता से विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा में सीएम नीतीश कुमार द्वारा की गई घोषणाएं समय पर पूरी की जाएंगी. सड़कों के मामले में बिहार देश के शीर्ष राज्यों में शामिल होगा. रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में भी तेजी आई है. इससे लोगों का आवागमन सुगम होगा और यातायात का दबाव कम होगा.

परिवहन से जुड़े बदलावों से विकास होगा

डिप्टी सीएम ने कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण, नए और बेहतर निर्माण कार्यों की वजह से परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. उन्होंने कहा, ‘हमारा संकल्प बिहार को विकसित राज्य बनाने का है और हम इसे हासिल करके ही रहेंगे.’

जनता को होगा सीधा लाभ

बैठक में अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि निर्माण कार्य समय पर पूरा होने से राज्य की जनता को सीधा लाभ मिलेगा.

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *