पुराने व जर्जर आवासों को तोड़कर सरकारी भवन का निर्माण किया जाएगा : विजय सिन्हा

पटना

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक डबल डेकर रोड का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही पूरा हो जाएगा. इस रोड की लंबाई 2.2 किमी है और इसमें 65 पिलर पर निर्माण हो रहा है. इस रोड के बनने से अशोक राजपथ पर जाम की समस्या दूर हो जाएगी.  गांधी सेतु के समानांतर चार लेन पुल का काम भी प्रगति पर है. इसके बनने से उत्तर बिहार से पटना आने-जाने में आसानी होगी. कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक डबल डेकर रोड का काम लगभग पूरा हो चुका है. इस रोड की एक लेन पीएमसीएच के मल्टीलेवल पार्किंग से जुड़ी होगी. इस रोड के दोनों तरफ सात मीटर चौड़ी सड़क बनेगी, जिससे बाजार करने आने वाले लोगों को सुविधा होगी.

गांधी मैदान से एलिवेटेड रोड होकर कृष्णा घाट होते हुए जेपी गंगा पथ पर लोग सफर कर सकेंगे. जेपी गंगा पथ की कनेक्टिविटी साइंस कॉलेज और पटना विश्वविद्यालय के बीच कृष्णा घाट से दी गई है. गंगा पुल परियोजना के बारे में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पुराने और जर्जर आवासों को तोड़कर सरकारी भवन का निर्माण किया जाएगा. कुल 109 आवासों में से 17 आवास आवंटित हैं और बाकी 92 आवास जर्जर हैं. इनको तोड़कर 4.922 एकड़ जमीन का उपयोग सरकारी भवन निर्माण के लिए किया जाएगा.

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कुल प्लॉटों की संख्या 514 है, जिनमें 128 गैर निबंधित और 34 खाली प्लॉट हैं. इन प्लॉटों पर नवनिर्माण पर विचार किया जाएगा. 50,000 वर्गफुट का भूखंड भी खाली है, जिस पर आधारभूत संरचना का निर्माण किया जा सकता है. अभियंता प्रमुख को तीन दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. गंगा पुल परियोजना के तहत विस्थापितों को फिर से आवास देने के लिए विभाग द्वारा एक नीति बनाई गई थी. इसके तहत विस्थापित व्यक्तियों को जमीन आवंटित करने का प्रावधान किया गया था. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में कई शिकायतें आई थीं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए जांच का निर्देश दिया गया था.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *