स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मी होंगे स्थायी, मंत्री मंगल पांडेय का  ऐलान

पटना

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को स्थायीकरण के लिए घोषणा करते हुए कहा कि अतिशीघ्र ही पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट कैडर लागू किया जाएगा। शनिवार को आईएमए हॉल में अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी महासंघ के द्वितीय त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इन्हीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की बदौलत बिहार स्वास्थ्य के विभिन्न सूचकांकों में पूरे भारत में अग्रणी रहा है ’ बिहार में अतिशीघ्र हेल्थ मैनेजमेंट कैडर लागू करने की प्रक्रिया पूर्ण किया जा रहा है ’ पूर्व मंत्री एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि आगामी विधानमंडल सत्र में एनएचएम कर्मियों को नियमितीकरण के लिए सिफारिश करेंगे। मौके पर बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के सचिव ललन कुमार सिंह, सुरेन्द्र कुमार पांडेय, गणेश मिश्रा, रमेश कुमार, दिनेश कुमार कौशिक समेत अन्य शामिल थे।

मंत्री ने कहा- जल्द ही जन-स्वास्थ्य प्रबंधन संवर्ग का किया जाएगा गठन

बिहार में जल्द ही जन-स्वास्थ्य प्रबंधन संवर्ग (पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट कैडर) का गठन किया जाएगा। इसके गठन से संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की अधिकांश समस्याएं दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इसकी घोषणा शनिवार को अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी महासंघ (भारतीय मजदूर संघ) के द्वितीय त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में की।

कार्यक्रम का आयोजन बिहार स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के तत्वावधान में किया गया। पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि आगामी विधानमंडल के सत्र के दौरान वे एनएचएम कर्मियों की सेवा नियमित किए जाने की वकालत करेंगे। उन्होंने इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के पटना में आयोजित किए जाने पर खुशी जाहिर की और सभी को शुभकामनाएं दी।

बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के सचिव ललन सिंह ने इस आयोजन में बिहार एवं अन्य राज्यों से आए सभी प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। अधिवेशन में राष्ट्रीय भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के उप महासचिव सुरेन्द्र कुमार पांडेय, उप संगठन सचिव गणेश मिश्रा, अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं एनएचएम कर्मचारी महासंघ (एआईएचएनईएफ) के अध्यक्ष रमेश कुमार, महासचिव, एच.यामोजी एवं कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार कौशिक आदि पदाधिकारी शामिल हुए।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *