बसंतपुर- महाराजगंज सड़क के निर्माण से सैकड़ों गांव को मिलेगी राहत -सिग्रीवाल


प्रमोद/सीवान
महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने आज महाराजगंज में मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के क्रम में बसंतपुर महाराजगंज सड़क को चौड़ीकरण एवं निर्माण को लेकर की गई घोषणा पर बिहार कैबिनेट द्वारा अपनी मोहर लगा देने के बाद अब इस सडक का निर्माण शीघ्र शुरू हो जाएगा। इस सड़क के निर्माण से वर्षों से जर्जर पड़ी बसंतपुर – महाराजगंज सड़क का नया निर्माण हो जाएगा। जिससे इस इलाके के सैकड़ो गांव को फायदा होगा लगभग 42 करोड़ से बनने वाली इस 21 किलोमीटर सड़क के निर्माण से जहां दो विधानसभा क्षेत्र के लोगों का एक दूसरे से आवागमन की सुविधा सुलभ हो जाएगी वही महाराजगंज शहर के विकास के लिये एक मिल का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर महाराजगंज के पूर्व विधायक हेमनारायण साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *