ग्रामीण इलाकों में  ऑटोमेटेड चालान काटा जायेगा,परिवहन विभाग ने लिया फैसला

पटना ब्यूरो

बिहार में अब न सिर्फ शहरी इलाकों में ऑनलाइन चालान काटा जाएगा बल्कि ग्रामीण इलाकों में चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से ऑटोमेटेड चालान काटा जायेगा। परिवहन विभाग ने निर्णय लिया है कि ग्रामीण इलाकों में सर्वे के बाद अप्रैल से कैमरा लगाने की शुरुआत हो जायेगी। इसके बाद अब नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं होगी। 

वहीं, 31 मार्च तक 26 जिलों के सभी 72 चौक -चौराहों पर सीसीटीवी लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। विभागीय समीक्षा में जिलों को काम समय पर पूरा करने का निर्देश भी दिया गया है। इसके साथ ही, नौ और जिलों के शहरी चौक-चौराहे पर कैमरा लगाने का काम मार्च के बाद से शुरू हो जायेगा। विभाग के मुताबिक 26 जिलों एक अप्रैल से कैमरा काम करेगा। 

इसमें  मधेपुरा, सुपौल, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, समस्तीपुर, मधुबनी, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, बांका, अररिया, किशनगंज, कटिहार, बक्सर, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, गोपालगंज, सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, खगड़िया व मोतिहारी शामिल हैं। इन जिलों में काम की हर सप्ताह समीक्षा की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि, सीसीटीवी कैमरे से अपराध और अन्य गतिविधियों की निगरानी होगी। अपराध करने वालों की पहचान होगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगेगा। सीसीटीवी कैमरों से मिले डेटा से यातायात के विभिन्न पहलुओं का विस्तार से अध्ययन होगा। कहां सड़क जाम है और कहां यातायात प्रबंधन में सुधार करना जरूरी है. इसको लेकर काम करना आसान हो पायेगा। 

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का उपयोग करके सरकार और प्रशासन सुरक्षा और यातायात के संबंध में क्षेत्रों की जांच कर सकते हैं और उन्हें सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं। अब पटना शहर के बाहर के इलाकों में कैमरा लगाया जायेगा, ताकि जिस तरह से शहर का विस्तार हो रहा हे। उसी तर्ज पर यातायात व्यवस्था भी सुरक्षित हो सके। 

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *