अपनी दो पत्नियों के बीच बंट गया प्रेम पुजारी

पूर्णिया

ये अनोखा मामला पूर्णिया का है। यहां एक शख्स ने अपनी पहली पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे भी हैं। जब पहली पत्नी को दूसरी शादी के बारे में पता चला, तो उसने पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा से शिकायत की। एसपी ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया। यहां दोनों पक्षों की बात सुनी गई।

दरअसल एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक आदमी अपनी दो पत्नियों के बीच बंट गया है। पहली पत्नी को बिना बताए उसने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद पहली पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र को सौंप दिया। काउंसलिंग के बाद, आदमी को हफ्ते में तीन दिन पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने का आदेश दिया गया। बाकी एक दिन वह अपनी मर्जी से कहीं भी बिता सकता है। साथ ही, उसे पहली पत्नी को बच्चों के खर्च के लिए हर महीने 4000 रुपए भी देने होंगे।

परिवार परामर्श केंद्र में पति ने अपनी गलती मानी। उसने कहा कि वह अपनी पहली पत्नी और बच्चों के पास वापस जाना चाहता है। लेकिन उसकी दूसरी पत्नी उसे रोकती है। दूसरी पत्नी से भी उसके बच्चे हैं। इसलिए वह समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे। उसने बताया कि जब वह पहली पत्नी के पास जाता है, तो दूसरी पत्नी उसे धमकाती है। वह दोनों पत्नियों के बीच के झगड़ों से तंग आ चुका था।

एक दिन को लेकर अड़ गईं थीं पत्नियां

पूरे मामले का परिवार परामर्श केंद्र ने भी अनोखा हल निकाला। उन्होंने पति को चार दिन पहली पत्नी के पास और तीन दिन दूसरी पत्नी के पास रहने को कहा। इस पर दूसरी पत्नी ने आपत्ति जताई। काफी हंगामा हुआ। आखिरकार, पति को दोनों पत्नियों के बीच तीन-तीन दिनों के लिए बांट दिया गया। मतलब, पति हफ्ते में तीन दिन पहली पत्नी के साथ और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। बचा हुआ एक दिन वो अपनी मर्जी से कहीं भी बिता सकता है।

इसके अलावा, पति को बच्चों की पढ़ाई और खाने-पीने के लिए हर महीने 4000 रुपए पहली पत्नी को देने का आदेश दिया गया। इस फैसले पर दोनों पत्नियां मान गईं। यह फैसला चर्चा का विषय बन गया है।

Related Posts

Re-NEET में सफलता हेतु GOAL Institute ने आयोजित किया विशेष मार्गदर्शी सेमिनार

संतोष राज पाण्डेय पटना आगामी Re-NEET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को मानसिक एवं अकादमिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से GOAL Institute द्वारा एक विशेष प्रेरणादायी…

बदलाव की शुरुआत स्वयं से ही : मुख्यमंत्री Samrat Choudhary “पैदल निकले… सत्ता नहीं, संदेश चला”

संतोष राज पाण्डेय,पटना सम्राट चौधरी ने ‘नो व्हीकल डे’ पर पेश की सादगी और ऊर्जा बचत की मिसाल बिहार की राजनीति में शुक्रवार की सुबह एक अलग तस्वीर देखने को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *