राजनेता की नई स्टाइल की नौटंकी, चप्पल का माला पहन जनता के बीच पहुंचा

हमारे प्रतिनिधि, सिकटा

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा में पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम चप्पल की माला लेकर जनता के बीच पहुंचे और कहा कि यदि उन्होंने काम नहीं किया है तो उन्हें चप्पल की माला पहनाएं, अन्यथा सिक्का से तौलकर सम्मान दें. जनता ने 1 क्विंटल 7 किलोग्राम सिक्कों से उन्हें सम्मानित किया.

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा विधानसभा क्षेत्र से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. पूर्व विधायक और मंत्री खुर्शीद आलम एक कार्यक्रम में चप्पल की माला लेकर पहुंचे और जनता से अपील की कि यदि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के लिए काम नहीं किया हो, तो उन्हें इस माला से सम्मानित किया जाए और वापस भेज दिया जाए. यह नजारा देखकर लोग दंग रह गए और सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या वाकई नेता ऐसे भी हो सकते हैं.

COMMERCIAL BREAK

सिक्का से तौलने का कार्यक्रम बना चर्चा का विषय

सिकटा के बैशाखवा स्थित एक स्कूल में पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम को सिक्कों से तौलने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. पूर्व मंत्री बाइक रैली के साथ सभा स्थल पर पहुंचे और जनता का अभिवादन किया. जब वह मंच पर पहुंचे तो उनके हाथ में चप्पल की माला देखकर लोग चौंक गए. उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा, “मैं इस क्षेत्र में पांच साल विधायक और पांच साल मंत्री रहा हूं. अगर आपको लगता है कि मैंने विकास कार्य नहीं किया है, तो मुझे इस चप्पल की माला से सम्मानित करें और वापस भेज दें. यदि मैंने काम किया है, तभी मुझे सिक्का से तौलकर सम्मान दें.”

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *