भाजपा विधायक अशोक सिंह की दादागिरी, DEO को दी उठा लेने की धमकी

मुज़फ़्फ़रपुर

मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) अजय कुमार सिंह ने BJP विधायक अशोक कुमार सिंह पर गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ‘विधायक सरकारी आवास पर आकर नियम ने खिलाफ काम करने का दबाव डालने लगे। मैंने मना किया तो उठवा लेने की धमकी दी।’

DEO ने इस घटना की सूचना निदेशक और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर दी है। इसके साथ ही उन्होंने उच्च अधिकारियों से अपनी सुरक्षा की अपील की है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह की फोटो

सुबह 9:30 बजे विधायक घर पर पहुंचे

DEO ने पत्र में लिखा है कि ‘बुधवार की सुबह 9:30 बजे पारू के विधायक अशोक कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ दामुचक रोड स्थित सरकारी आवास पहुंचे।

यहां विधायक ने मुझसे कहा कि मेरे 8-10 लोगों ने बिना वर्क ऑफर के विद्यालयों में मरम्मत और निर्माण कार्य कराया है। इसका वर्क ऑफर जारी करते हुए भुगतान सुनिश्चित करें।

हमने अवैध बताते हुए काम करने से मना कर दिया। इसके बाद विधायक नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। करीब 5 मिनट तक अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जाते-जाते धमकी देकर कहा कि ‘देखते हैं, तुम कैसे नहीं करते हो।’

इस मामले में DEO से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि ‘जो भी घटना हुई है उसे मैंने पत्र में लिखकर दे दिया है। साथ ही उच्च अधिकारियों से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।’

विधायक ने कहा- DEO अपने दलालों से करवाते हैं काम

बीजेपी विधायक से इस मामले को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि ‘हमारे क्षेत्र के कुछ युवकों ने स्कूलों में काम किया था, जिसका पेमेंट बकाया था। मैंने DM से इस संबंध में बात की थी। इसके बाद DEO के पास फोन भी किया गया था, लेकिन उन्होंने पेमेंट नहीं किया।

मैं कल यानी बुधवार को उनके पास गया था और कहा मार्च आने वाला है लड़कों का पेमेंट क्लियर कर दीजिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद मैंने कहा कि इस मामले को लेकर विधानसभा अनुशासन समिति के समक्ष ले जाएंगे।’

विधायक ने कहा कि ‘DEO के घर पर सिर्फ दलाल बैठे रहते हैं, जिससे वो काम करवाते हैं और 20 से 40% तक कमीशन लेते हैं।’

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *