पटना के मसौढ़ी में नूरा पुल पर एक ट्रक और टेम्पो की टक्कर में सात लोगों की मौत

पटना

मसौढ़ी अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ने सोमवार को बताया कि कल देर रात पटना के मसौढ़ी में नूरा पुल पर एक ट्रक और टेम्पो की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

मसौढ़ी एसडीपीओ के अनुसार, “कल रात पटना के मसौढ़ी में नूरा पुल पर एक ट्रक और टेम्पो की टक्कर हो गई, जिसके परिणामस्वरूप सात लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक और टेम्पो दोनों पुल से नीचे गिर गए।”

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जानकारी
स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बचाव अभियान चलाया गया और अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ितों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। एसडीपीओ ने बताया, “टक्कर के कारण सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।”

हादसे में मरने वालों की लिस्ट
टेंपो ड्राइवर सुशील राम, उम्र 30 वर्ष, हासांडीह, पिता- शत्रुघ्न राम
रमेश बिंद, उम्र 40 वर्ष, डोरीपर, पिता- शिवनाथ बिंद
विनय बिंद, उम्र 40 वर्ष, डोरीपर, पिता- संतोषी बिंद
मतेंद्र बिंद, उम्र 30 वर्ष, डोरीपर, पिता- भुलेटन बिंद
उमेश बिंद, उम्र 40 वर्ष, डोरीपर, पिता- सोमर बिंद
उमेश बिंद, उम्र 30 वर्ष, बेगमचक, पिता- मछरू बिंद
सूरज ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, बेगमचक, पिता- अर्जुन ठाकुर

कैसे हुआ ये भीषण रोड हादसा?
बताया जा रहा है कि ऑटो में जो लोग सवार थे वे सभी मजदूर थे। ये लोग काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। पटना से मजदूरी करने के बाद ये लोग तारेगना स्टेशन पर उतरे थे। यहां से ऑटो से ये लोग घर लौट रहे थे। इस बीच पितवांस की ओर से जा रहे बालू लदे ट्रक का एक्सेल टूट गया और ट्रक असंतुलित होकर ऑटो से टकरा गया।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *