बीपीएससी टीआरई तीन के सफल अभ्यर्थियों को होली से पहले नियुक्ति पत्र मिलने की संभावना

पटना

बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक बहाली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीपीएससी टीआरई तीन के सफल अभ्यर्थियों को होली से पहले नियुक्ति पत्र मिलने की संभावना है। खबर है कि होली से पहले पटना के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह मे सीएम नीतीश इन शिक्षक अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर सौंप देंगे।

दरअसल, तीसरे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा में सफल हो चुके अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं। खबर आ रही है कि होली से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टीआरई तीन में सफल हुए शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। कहा जा रहा है कि आगामी 9 मार्च को पटना के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीएम शिक्षक अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र सौपेंगे।

जानकारी के मुताबिक, नियुक्ति पत्र वितरण किए जाने से पहले री काउंसलिंग और बचे रिजल्ट की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बीपीएससी टीआरई तीन में 66 हजार से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने बिहार के सभी जिलों के डीएम को नियुक्ति पत्र वितरण करने के लिए तैयारी शुरू करने का निर्देश जारी किया है।

बता दें कि कक्षा 1 से 5वीं तक के 21911 अभ्यर्थी, कक्षा 6 से 8 के लिए 16989 अभ्यर्थी, कक्षा 9 से 10वीं के लिए 15421 अभ्यर्थी और 11वीं-12वीं के लिए 12479 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। सीएम नीतीश कुमार आगामी 9 मार्च को शिक्षक अभ्यर्थियों को होली गिफ्ट दे सकते हैं। इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Related Posts

Re-NEET में सफलता हेतु GOAL Institute ने आयोजित किया विशेष मार्गदर्शी सेमिनार

संतोष राज पाण्डेय पटना आगामी Re-NEET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को मानसिक एवं अकादमिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से GOAL Institute द्वारा एक विशेष प्रेरणादायी…

बदलाव की शुरुआत स्वयं से ही : मुख्यमंत्री Samrat Choudhary “पैदल निकले… सत्ता नहीं, संदेश चला”

संतोष राज पाण्डेय,पटना सम्राट चौधरी ने ‘नो व्हीकल डे’ पर पेश की सादगी और ऊर्जा बचत की मिसाल बिहार की राजनीति में शुक्रवार की सुबह एक अलग तस्वीर देखने को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *