कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अमर नाथ पाण्डेय ने मुज़फ़्फ़रपुर समेत  प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी

मुज़फ़्फ़रपुर

महाशिवरात्रि का पर्व आज पूरे देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा-अराधना की जा रही है. महाशिवरात्रि की शुभकामनाओं का दौर आज दिनभर जारी रहेगा. इसी कड़ी में द सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अमर नाथ पाण्डेय ने मुज़फ़्फ़रपुर समेत  प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं.

महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं : अमर नाथ पाण्डेय ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति का अनूठा उत्सव है. उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती से सभी के कल्याण और मंगल की कामना की है. उन्होंने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और कहा कि महाशिवरात्रि का यह पर्व हमें लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है.

उन्होंने  प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व राज्य में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। लोग भगवान शिव की पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना करते हैं। इस पर्व से परस्पर सौहार्द को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कामना की है कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएगा। 

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *