अपराध, अराजकता व अपहरण के जरिए कभी बिहार की दुर्गति के खलनायक रहे लालू यादव को विकास से चिढ़ : मंगल पाण्डेय

पटना

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने राजद प्रमुख लालू यादव द्वारा प्रधानमंत्री पर तंज करने को हास्यास्पद बताते हुए कहा है कि दरअसल उन्हें बिहार के विकास से चिढ़ है। लालू प्रसाद ने अपने एक बयान में कहा है कि अगली बार पीएम बिहार आकर 300 दिन भूंजा खाने की बात कहेंगे। लालू प्रसाद ने यह तंज प्रधानमंत्री द्वारा साल के 300 दिन सुपरफूड मखाना खाने वाले वक्तव्य पर किया है।

मंगल पाण्डेय ने कहा कि अपनी ऊटपटांग बयानों व हरकतों से डेढ़ दशक तक बिहार और बिहारियों को मजाक का पात्र बनाने वाले लालू यादव का प्रधानमंत्री पर व्यंग्य करना हास्यास्पद है। केंद्र की हजारों करोड़ की राशि से बिहार के सभी क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों से लालू यादव व उनकी पार्टी परेशान है।

उन्होंने कहा कि लालू यादव के 15 वर्षों के शासनकाल में देश के अन्य प्रदेशों में बिहारियों को अपनी पहचान छुपानी पड़ती थी। उस दौर में बिहारी कहलाना अपमान की बात थी। भय व दहशत की वजह से बिहार कोई आना नहीं चाहता था। हजारों डॉक्टर, इंजीनियर व कारोबारियों को बिहार से पलायन करने के लिए विवश होना पड़ा था।

मंगल पाण्डेय ने कहा है कि अपराध, अराजकता व अपहरण के जरिए कभी बिहार की दुर्गति के खलनायक रहे लालू यादव को आज बिहार में हो रहा चतुर्दिक विकास और केंद्रीय सहयोग बर्दाश्त नहीं हो रहा है। राजनीतिक तौर पर हताश-परास्त लालू यादव को बिहार की जनता आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में एक बार फिर खारिज करेगी।

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *