वैशाली को पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करना हमारी प्राथमिकता : राजू कुमार सिंह

संतोष राज पाण्डेय,पटना

बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद नए पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और बिहार के पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई।

पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने कहा

पदभार संभालने के बाद पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने कहा कि “मैंने पढ़ाई और बिजनेस दोनों बाहर रहकर किया है इसलिए पर्यटन के लिहाज से मेरे पास काफी अनुभव है। बिहार में पर्यटन को विकसित करने के लिए सरकार ने कई प्रयास किए हैं और मैं उन प्रयासों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाऊंगा।”

वैशाली को मिलेगा खास महत्व

इसके साथ ही पर्यटन मंत्री ने वैशाली जिले को लेकर भी अपनी योजना साझा की। उन्होंने कहा कि “वैशाली में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से यह क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण है। इसे पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करना हमारी प्राथमिकता होगी।”

कैबिनेट विस्तार पर आरजेडी के सवाल पर पलटवार

कैबिनेट विस्तार पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजू सिंह ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि “जंगलराज वाले विपक्ष के सवालों का जवाब देने से बेहतर है कि हम अपने काम पर ध्यान दें।”

पर्यटन को नई ऊंचाई देने की प्रतिबद्धता

पर्यटन मंत्री ने भरोसा दिलाया कि बिहार सरकार बौद्ध, जैन, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों के विकास के लिए विशेष योजनाएं बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विजन के अनुसार बिहार को पर्यटन हब बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन विभाग जल्द ही नए प्रोजेक्ट और योजनाओं पर काम शुरू करेगा। वैशाली सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास के लिए नई रणनीति बनाई जाएगी और सरकार के स्तर पर नए निवेश को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *