बीजेपी के मंत्रियों की प्रस्तावित विभागों की लिस्ट जारी , कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल

पटना

Bihar Cabinet Expansion : संजय सरावगी को राजस्व, विजय सिन्हा को कृषि

बिहार में नीतीश कुमार ने BJP के कई मंत्रियों के विभागों में किया फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट

Nitish Cabinet Portfolio: जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के पास तीन विभाग की जिम्मेदारी थी. उनसे अब दो मंत्रालय ले लिए गए हैं. मंगल पांडेय से कृषि विभाग लेकर विजय सिन्हा को दिया गया है.

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में कैबिनेट के विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा होना है. बीजेपी के मंत्रियों की प्रस्तावित विभागों की लिस्ट जारी हो गई है. कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हुआ है. एक नजर में देखें किस मंत्री को कौन सा विभाग प्रस्तावित हुआ है. 

मंत्रियों के नाम और उनके विभाग देखें

सम्राट चौधरी- वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग 

विजय कुमार सिन्हा- कृषि विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग

प्रेम कुमार- सहकारिता विभाग 

रेणु देवी- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग 

मंगल पांडेय- स्वास्थ्य विभाग एवं विधि विभाग

नीरज कुमार बबलू- लोक स्वास्थ्य एवं अभिनियंत्रण विभाग

नीतीश मिश्रा- उद्योग विभाग

नितिन नवीन- पथ निर्माण विभाग 

जनक राम- अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग 

हरि साहनी- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

कृष्णनंदन पासवान- गन्ना उद्योग विभाग 

केदार गुप्ता- पंचायती राज विभाग 

सुरेंद्र मेहता- खेल विभाग

संतोष सिंह- श्रम संसाधन विभाग 

संजय सरावगी- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 

सुनील कुमार- पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग 

राजू कुमार सिंह- पर्यटन विभाग 

मोती लाल प्रसाद- कला संस्कृति एवं युवा विभाग 

जीवेश कुमार मिश्रा- नगर विकास एवं आवास विभाग 

विजय कुमार मंडल- आपदा प्रबंधन विभाग 

मंटू सिंह- सूचना प्रौद्योगिकी विभाग 

संतोष सुमन- लघु जल संसाधन विभाग

पहले नितिन नवीन के पास था नगर विकास विभाग

नितिन नवीन से नगर विकास मंत्रालय ले लिया गया है. अब उन्हें पथ निर्माण विभाग दिया गया है. पथ निर्माण विभाग पहले विजय सिन्हा के पास था. नगर विकास मंत्रालय का नया प्रभार बीते बुधवार (26 फरवरी) को शपथ लेने वाले बीजेपी के विधायक जीवेश मिश्रा को दिया गया है. 

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के पास तीन विभाग की जिम्मेदारी थी. उनसे अब दो मंत्रालय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आपदा प्रबंधन विभाग छीन लिए गए हैं. मंटू सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है. विजय मंडल को आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है. मंगल पांडेय से कृषि विभाग लेकर विजय सिन्हा को दिया गया है. विधि विभाग का प्रभार मंगल पांडेय को दिया गया है.

विजय कुमार सिन्हा से कला संस्कृति एवं युवा विभाग लेकर कल (बुधवार, 26 फरवरी) शपथ लेने वाले मोती लाल प्रसाद को इस विभाग का प्रभार दिया है. 

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *