20 सालों से नीतीश सरकार ने बिहार में तरक्की की है, जो तेजस्वी यादव को दिख नहीं रही : रंजन कुमार

मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार में इनदिनों राजनीतिक हलचल तेज है. पक्ष-विपक्ष आमने सामने है. इसी बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता रंजन कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बीजेपी पर आरोप वाले बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव की मानसिक स्थिति खराब हो गई है. बिहार में कायम सुशासन और कानून की व्यवस्था उन्हें पच नहीं रही है. जंगलराज के शूरवीरों के मन का कुछ चल नहीं रहा है, जिस वजह से उनकी आत्माएं बेचैन हैं और भटक रही हैं. 20 सालों से नीतीश सरकार ने बिहार में तरक्की की है, जो तेजस्वी यादव को दिख नहीं रही है.“

जनता की नजरों से गिर गए तेजस्वी

उन्होंने आगे कहा,”बिहार की जनता NDA सरकार के विकास कार्यों से बहुत खुश है और तेजी से विकास ही चाहती है. तेजस्वी यादव परेशान हो रहे है कि विधानसभा चुनाव में वह जनता के बीच क्या मुँह लेकर जायेंगे? तेजस्वी यादव के चाहने और बोलने से कुछ होने वाला नहीं है. क्योंकि उनके कारनामों की वजह से वह जनता की नजरों से गिर चुके है.

क्या था तेजस्वी का बयान?

दरअसल, तेजस्वी यादव ने एक्स पर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि नीतीश सरकार ने 20 सालों में बिहार के हर गांव, गली-मोहल्ले में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध को इस तरह फैला दिया है जैसे की प्रदुषण हो. सीएम नीतीश और बीजेपी सरकार ने 2 पीढ़ियों के जीवन को बर्बाद कर दिया है. बिहार की जनता के लिए यह सरकार बोझ जैसी है. इसीलिए इसे बदलना जरूरी हो गया है. बिहार की युवाओं ने यह ठान लिया है कि इस 20 साल पुरानी खटारा, जर्जर और बीमार सरकार को हटाना है. नई सोच और विजन के साथ नई सरकार को लाकर नए बिहार को बनाना है. तेजस्वी यादव के इसी बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *