तेजस्वी अभी उतने परिपक्व नही है कि उनको बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया जाए : राजीव रंजन भारद्वाज

पटना

बिहार में इन दिनों सियासी पारा काफी गर्म है। तेजस्वी यादव के बयानों को लेकर भाजपा हमलावर हो गयी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन भारद्वाज ने कहा है कि तेजस्वी अभी उतने परिपक्व नही है कि उनको बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया जाए। फिर भी अगर तेजस्वी के हाथों में सत्ता जाती है तो यह बिहार का दुर्भाग्य होगा।

राजीव ने कहा कि बिहार में 2014 के पहले गंगा पर एक दो ही पुल हुआ करता था आज NDA की सरकार में गंगा पर कई पुल बन गयी। पूरे बिहार में सड़क बिजली स्वास्थ्य शिक्षा गांव गांव तक पहुंच गई। बेरोजगारों को सरकार ने रोजगार दिया। NDA के शासन काल मे कोई घोटाला नही हुआ। राजद की जब सरकार थी वो दिन याद कीजिये। अपराध और घोटाला इस सरकार की उपलब्धि रही।

राजीव ने कहा कि यह मैं नहीं कह रहा बल्कि तेजस्वी के मामा जी लोग ही लालू जी रियल कहानी बता रहे है कि मुख्यमंत्री हाउस में उस जमाने मे कैसे अपराध को संचालित किया जाता था। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज लालू सनातन के खिलाफ टिप्पणी करते है, आज वह दिन भूल गए जब चारा घोटाले में फंसे थे उसवक्त भाजपा के ताराकांत झा जी के धार्मिक सलाह पर घैला के ठंडा पानी से नहाते थे ताकि उनपर ईश्वरीय कृपा बनी रहे।

राजीव ने कहा कि बिहार में इन दिनों एक खबर आयी कि बिहार के 41 प्रतिशत जनता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने तेजस्वी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब हवा ही बनाना था तो 62 प्रतिशत करवा देते। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि तेजस्वी के पास मुख्यमंत्री बनने लायक क्वालिटी है क्या ?

राजीव ने माई बहन योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में महिलाओं की संख्या करीब 6 करोड़ है। इनका कहना है कि 2500 रुपये हर महिला को देंगे। उन्होंने कहा कि कहां से लाएंगे इतने पैसे। इतने रुपये तो बिहार सरकार का बजट भी नहीं है। उन्होंने कहा कि दरअसल तेजस्वी यादव बिहार की जनता की ठग रहे है। ठगिगिरी कर वोट हासिल करना चाहते है। उन्होंने कहा कि एकबार तेजस्वी केजरीवाल सरकार का हश्र देख लें तब केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को गाली देने वाले पहले NDA का काम देख लें। NDA की सरकार में बिहार उज्जवल भविष्य की तरफ आगे बढ़ रहा है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *