चिराग पासवान ने कहा कि जब तेजस्वी 15 साल की बात कर रहे हैं तो उनका 15 साल भी याद रहेगा

पटना

केंद्रीय मंत्री और लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान (Chirag Paswan) शनिवार को दिल्ली से पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वह हमेशा स्वस्थ रहें. उनका मार्गदर्शन हम लोगों को हमेशा मिलता रहे. यही कामना करता हूं.

उनका 15 साल भी याद रहेगा-चिराग

वहीं तेजस्वी यादव के 15 साल की पुरानी गाड़ी नहीं चलेगी वाले बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि जब वह 15 साल की बात कर रहे हैं तो उनका 15 साल भी याद रहेगा. जब 1990 के बाद बिहार की क्या हाल हुई थी. उन्होंने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष भी हैं और उनका मुख्यमंत्री के प्रति व्यक्तिगत अभद्र टिप्पणी करना यह उचित नहीं है.

चिराग पासवान ने कहा कि वह नीतियों की बात क्यों नहीं करते हैं, जिस पद पर वह हैं. उन्हें शोभा नहीं देता है. चिराग पासवान ने कहा कि यह चुनावी साल है और जिस तरह से हमारा गठबंधन जीत की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जिस तरीके से परिणाम आए और हमारे गठबंधन के सभी पांचो दल के प्रदेश अध्यक्ष सभी जिलों में जा रहे हैं इन बातों से भी विपक्ष को परेशानी जरूर है.

चिराग पासवान तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें परेशानी और ज्यादा तब बढ़ जाती है, जब उनके गठबंधन के अंदर कलह की स्थिति उत्पन्न हो रही है. जिस तरीके से कांग्रेस और आरजेडी के भीतर बातचीत का अभाव दिख रहा है. पहले कांग्रेस उनके सामने नत्मस्तक रहती थी, लेकिन अभी जिस तरीके से चुनाव के समय नए प्रभारी कांग्रेस के आए हैं. इस बार संभव है कि कांग्रेस उस भूमिका में शायद नहीं रहने के मूड में है.

इसीलिए यह सब बातें करना कि 15 साल पुरानी गाड़ी नहीं चलेगी. यह सब बातें जनता के हाथ में है. जनता ने लोकसभा चुनाव में भी अपना फैसला सुनाया था, उपचुनाव में भी अपना फैसला सुनाया. अब चुनाव में कुछ महीने बचे हुए हैं तो उसका परिणाम भी एनडीए के पक्ष में आएगा और 225 से ज्यादा सीट एनडीए गठबंधन जीतेगी और हम लोग सरकार बनाएंगे.

निशांत के राजनीति में आने पर क्या कहा?

निशांत कुमार के राजनीति में आने पर तेजस्वी यादव के जरिए दिया गए बयान को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि बिना सिर पैर की वह बातें करते हैं. यह किसी का व्यक्तिगत निर्णय है. किनको राजनीति में आना है नहीं आना है, किसको कब आना है, कैसे आना है, यह फैसला निशांत को लेना है और अगर वो आएंगे तो हम लोग जरूर स्वागत करेंगे, लेकिन इस तरह की भ्रामक बातें करना सही नहीं है, आप नेता प्रतिपक्ष हैं आपको इस तरीके से भ्रम फैलाना आपको शोभा नहीं देता है.

निशांत कुमार ने कहा है कि पापा फिर मुख्यमंत्री बनेंगे इस सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि निश्चित तौर पर हम मानते हैं कि 2025 के बिहार में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद एनडीए की सरकार बनेगी. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम लोग चुनाव लड़ेंगे और वह पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे. 

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *