आरजेडी चाहे जितने वायदे कर लें, भ्रष्टाचारियों को बिहार की जनता अब कभी लूटने का मौका नहीं देने वाली : मंगल पाण्डेय

पटना

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि एनडीए के शासनकाल में महिलाओं के हित में जितने काम हुए हैं, राजद उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता है। बिहार देश का पहला राज्य है जिसने सबसे पहले स्थानीय निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। सरकारी नौकरियों में सभी वर्गों की महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण का ही नतीजा है कि बिहार पुलिस में आज सर्वाधिक महिलाएं कार्यरत है। बिहार की महिलाएं पूरी तरह से एनडीए के साथ है, राजद के खोखले वायदों से वह भ्रमित होने वाली नहीं हैं।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि आरजेडी चाहे जितने वायदे कर लें, भ्रष्टाचारियों को बिहार की जनता अब कभी लूटने का मौका नहीं देने वाली है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा भाजपा को आरक्षण चोर कहे जाने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि किसी चारा चोर पार्टी और नेता को भाजपा पर आरोप लगाने का कोई हक नहीं है।

मंगल पाण्डेय ने कहा कि राजद दिन में सत्ता का सपना देख रहा है, जो कभी पूरा होने वाला नहीं है। झांसे की राजनीति अब बिहार में नहीं चलने वाली है। जिस पार्टी के 15 वर्षों के राजपाट में बिहार अंधेरे में डूबा रहा, उसके द्वारा 200 यूनिट फ्री बिजली की मांग हास्यास्पद है।

मंगल पाण्डेय ने कहा कि बिहार के लोग आज भी नहीं भूले है कि राजद के शासनकाल में गांव की कौन कहे, शहरों में भी पूरी-पूरी रात बिजली नदारद रहती थी। पार्टी के चिनाव चिह्न लालटेन का प्रचार होता रहे, इसलिए बिजली कभी सरकार की प्राथमिकता में रही ही नहीं। राजद का आरक्षण केवल लालू-परिवार तक सीमित है।

बेटा-बेटी और पत्नी के अलावा लालू यादव ने कभी दूसरों को कोई मौका नहीं दिया। पिछड़े-अति पिछड़े की हकमारी के लिए राजद-कांग्रेस की सरकार ने 2001 में बिना आरक्षण दिए पंचायत चुनाव करा लिया। 2005 में जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी तब जाकर पंचायत स्तर पर पिछड़ों को आरक्षण दिया गया।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *