6 मार्च को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बिहार दौरे पर

पटना

बिहार में इसी साल (2025) विधानसभा का चुनाव है. इसको लेकर हलचल पूरी तरह से तेज हो गई है. अलग-अलग पार्टियां तैयारियां कर रही हैं. रैलियां कर रही हैं. इन सबके बीच बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से लेकर जेपी नड्डा (JP Nadda) तक आ चुके हैं. चुनाव में भले कई महीनों का वक्त है लेकिन माहौल तैयार होने लगा है. अब खबर है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बिहार दौरे पर आने वाले हैं. इसकी तैयारी शुरू हो गई है. 

चुनावी साल के चलते अहम माना जा रहा यह दौरा

जानकारी के अनुसार मोहन भागवत 6 मार्च को बिहार आ रहे हैं. वे सुपौल जाएंगे. 6 मार्च को सुपौल के वीरपुर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के नए भवन का उद्घाटन करेंगे. विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों से मुलाकात भी करेंगे. चुनावी साल में मोहन भागवत का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है. मोहन भागवत के इस दौरे को लेकर बिहार के सुपौल में संघ और प्रशासनिक स्तर पर तैयारी चल रही है.

24 फरवरी को बिहार आए थे पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर आए थे. यहां से देश के किसानों को उन्होंने बड़ी सौगात दी थी. प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की थी. इसके तहत 9.80 करोड़ से अधिक किसानों को  22,000 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक मदद दी गई थी.

दूसरी ओर जेपी नड्डा भी अभी हाल ही में बिहार दौरे पर आए थे. चुनाव से पहले इस तरह बड़े नेताओं का दौरा अहम माना जा रहा है. बिहार दौरे पर जेपी नड्डा आए थे तो 25 फरवरी को उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. पटना के राजकीय अतिथिगृह में हुई मुलाकात के दौरान बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद थे. अब एक बार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बिहार आ रहे हैं तो देखना होगा कि वह यहां क्या कुछ कहकर जाते हैं.

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *