दारोगा को रोड़े मार घायल किया फिर पुलिस टीम को खदेड़ा, शराब माफियाओं का पटना पुलिस पर हमला

पटना

पटना में शराब माफियाओं ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया है। अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार मुसहरी के पास छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला बोल दिया। घटना में अगमकुआं थाने का एक दारोगा जख्मी हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची और शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी शुुरू की गयी।

अगमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को कुम्हरार इलाके के मुसहरी में कुछ लोगों द्वारा शराब बेचे जाने की सूचना मिली। जिसके बाद दारोगा अमित कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। दारोगा ने शराब का धंधा कर रहे युवकों का वीडियो बनाना शुरू किया तो कुछ लोगों की नजर उनपर पड़ गई। इसके बाद नाबालिग युवकों ने बाउंड्री के अंदर से रोड़ेबाजी शुरू कर दी। जिससे दारोगा जख्मी हो गया। इधर मौके पर शराब धंधेबाजों की भीड़ जुटने लगी और उनलोगों ने पुलिस टीम को खदेड़ दिया।

जख्मी दारोगा का प्राथमिक उपचार कराया गया। इधर हमला की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची। इससे पहले सभी धंधेबाज भाग निकले। पुलिस टीम अलग अलग स्थानों पर शराब माफियाओं की तलाश में छापेमारी कर रही है। अगमकुआं थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शराब के धंधे में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फुटेज के आधार पर चार लोगों की पहचान की गई है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *