पाकिस्तानी युवती के जाल में फंसा रेलवे-कर्मचारी करने लगा जासूसी:गोपनीय सूचना बॉर्डर पार भेज रहा था; ISI से ले रहा था पैसे, इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया..!!

जयपुर

बीकानेर में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले रेलवे कर्मचारी को राजस्थान इंटेलिजेंस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भवानी सिंह को पाकिस्तानी युवती ने हनीट्रैप में फंसाया। रेलवे कर्मचारी पैसों के लालच में सोशल मीडिया के जरिए महिला एजेंट से संपर्क में रहा। वह सेना की गतिविधियों की गोपनीय जानकारी दे रहा था। इसके बदले भवानी सिंह आईएसआई से पैसा ले रहा था।

इंटेलिजेंस अधिकारियों ने बताया- पाकिस्तानी एजेंसियों की ओर से राज्य में की जाने वाली जासूसी गतिविधियों पर निगरानी के दौरान इस कॉल को ट्रेस किया था। इसके बाद इंटेलिजेंस की टीम आरोपी भवानी सिंह तक पहुंची। जो रेलवे में पॉइंटमैन के पद पर काम कर रहा था। रेलवे कर्मचारी कई महीनों से निमी नाम की पाकिस्तानी युवती के संपर्क में था। कई जानकारी साझा कर चुका था।

पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया
इंटेलिजेंस अधिकारियों ने बताया- भवानी सिंह की गतिविधियां संदिग्ध होने पर उस पर टीम ने निगरानी रखना शुरू किया।

Related Posts

संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं✒️ निरंजन

डॉ निरंजन 1. संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं2. जब फाइलें किताबों पर भारी पड़ने लगें, समझो संस्था बीमार है3. कुर्सी बड़ी, कद…

आज विश्वकर्मा पूजा और कन्या संक्रांति का महासंयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शिल्प के देवता की पूजा

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी जी आज 17 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। आज संसार के प्रथम वास्तुकार, शिल्प कला के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *