नीतीश चाचा को ऐसा साफ करेंगे कि न लालटेन पर लटक पाएंगे और न कमल पर बैठ पाएंगे : प्रशांत किशोर

पटना

प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर हमला – कहा चाचा का शरीर थक गया है, दिमाग काम नहीं कर रहा लेकिन कुर्सी नहीं छोड़ेंगे..मोदी जी से कुर्सी मिले तो ठीक है नहीं तो लालटेन से ही अपना काम चलाएंगे।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार के बार-बार राजनीतिक पाला बदलने और सत्ता से चिपके रहने की मानसिकता पर कटाक्ष किया और कहा कि नीतीश चाचा का हाल कुछ ऐसा है कि शरीर थक गया है, दिमाग काम नहीं कर रहा लेकिन कुर्सी नहीं जाना चाहिए। मोदी जी कुर्सी दे तो ठीक है नहीं तो लालटेन से ही अपना काम चलाएंगे क्यों कि चाचा को किसी भी तरह से कुर्सी चाहिए।

प्रशांत किशोर का नीतीश चाचा पर हमला

नीतीश चाचा को ऐसा साफ करेंगे कि न लालटेन पर लटक पाएंगे और न कमल पर बैठ पाएंगे

इस विधानसभा चुनाव में सभी लोगों को संकल्प लेना है कि चाचा को ऐसा साफ करेंगे – ऐसा पोछा लगाएंगे कि चाचा न तो लालटेन पर लटक पाएंगे और न ही कमल पर बैठ पाएंगे। आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि जितना भी जदयू वाला सीट है, वहां खाता नहीं खुलना चाहिए अगर जदयू को एक भी सीट मिल गई तो चाचा कहीं न कहीं लटक ही जाएंगे। अगर जनता तीर पर बटन दबाती है तो अगले 5 वर्ष तक तीर बहुत चुभेगा।

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *