केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया

पटना

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस साल होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का रुख साफ किया.

Advertisement

खट्टर ने कहा कि हम लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे. इससे पहले दिलीप जायसवाल को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया. पटना के बापू सभागार में प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका ऐलान किया.

उन्होंने इस दौरान ‘बिहार है तैयार फिर से एनडीए सरकार’ का नया नारा दिया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक और मंत्री शामिल हुए.

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. बिहार में अभी एनडीए की सरकार है. 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में बीजेपी के 80, जेडीयू के 45 और जीतनराम मांझी की HAM पार्टी के 4 विधायक हैं. वहीं, विपक्ष के पास 107 विधायक हैं. आरजेडी के 77, कांग्रेस के 19 और CPI (ML) के 11 विधायक हैं.

Advertisement

बिहार में हाल ही में हुआ है कैबिनेट विस्तार

बिहार की नीतीश सरकार में हाल ही में कैबिनेट विस्तार हुआ है. नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से 7 नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। जिन नए चेहरों को मंत्री बनाया गया है, उनमें कृष्ण कुमार मंटू (छपरा, अमनौर), विजय मंडल (अररिया, सिकटी), राजू सिंह (साहेबगंज), संजय सारावगी (दरभंगा), जीवेश मिश्रा (जाले), सुनील कुमार (बिहारशरीफ) और मोती लाल प्रसाद (रीगा) शामिल हैं. 

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *