गोपालगंज में पकड़ा गया रंगे हाथों फर्जी डीटीओ

आशुतोष, गोपालगंज

बिहार के गोपालगंज में फर्जी डीटीओ बनकर वाहनों से वसूली करने के आरोप में दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के गुड्डू कुमार यादव और यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के निखिल मिश्रा के रूप में की गई है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन व 15 सौ नगद रुपये बरामद किए गए हैं. पुलिस की टीम इनसे पूछताछ में जुटी हुई है. गिरफ्तार युवकों ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

फर्जी डीटीओ बनकर कर रहे थे वाहनों से वसूली

बताया जाता है कि यूपी के एटा जिले के जयथरा थाने के जरवा गांव के आशीष यादव राजस्थान के नसीराबाद से अपने टेलर में डीजी जेनेरेटर लेकर अगरतला जा रहे थे. इसी दौरान बथनाकुट्टी के समीप फर्जी डीटीओ व उसके साथियों ने वाहन को रोककर कागजात की मांग की. उसके बाद वाहन चालक से 10 हजार रुपये की मांग की गई और चेकपोस्ट पास कराने के लिए अलग से दो हजार रुपये की मांग की गई. चालक ने बहस करने के बदले फोन-पे से 11 हजार रुपये व एक हजार नकद दे दिया. उसके बाद बलथरी चेकपोस्ट पर रुकने को कहा गया.

चेकपोस्ट को पार करने के बाद जैसे चालक आगे बढ़ा कि फिर चारों ने ट्रक को रोक कर 25 हजार रुपये की मांग की. इसी बीच कुचायकोट थाने की पुलिस पहुंच गई और निखिल और गुड्डू कुमार को दबोच लिया, जबकि दो युवक भागने में सफल हो गए. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *