बिहार में टीका और टोपी वाले बयान पर सियासत गरमा गई

पटना

रमजान के महीने में वो रोजा रख रहे हैं? बिहार में टीका-टोपी पर विवाद के बीच बीजेपी ने तेजस्वी यादव से पूछा सवाल

बिहार में टीका और टोपी वाले बयान पर सियासत गरमा गई है. बीजेपी विधायक राम सूरत राय ने कहा, मुसलमानों का वोट लेने के लिए तेजस्वी यादव ऐसा बयान देते हैं. वहीं, आरजेडी ने कहा, तेजस्वी यादव ने सदन में बिल्कुल सही सवाल उठाया था.

बिहार में चुनाव से पहले टीका और टोपी पर राजनीति गरमा गई है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने टीका का हवाला देकर बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को घेरने की कोशिश की तो अब सत्ता पक्ष से जवाबी हमले तेज हो गए हैं. जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार वसुदेव कुटुंबकम की धरती है. यहां टीका भी लगते हैं और टोपी भी पहनते हैं.

तेजस्वी यादव के टिप्पणी पर विजय सिन्हा का जवाब

दरअसल, मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भाषण दिया. उन्होंने बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बयान का हवाला दिया और कहा, अटल जी की जयंती पर आपने कहा था कि बिहार में बीजेपी का सीएम बनाएंगे. तेजस्वी यादव ने वीडियो का जिक्र किया और सिन्हा को कहा कि आप टीका लगाते हैं और सदन में झूठ बोलते हैं. इस पर सिन्हा ने कहा, टीके से नफरत क्यों है इतना. अगर टीका से इतनी नफरत है तो टोपी पहन लीजिए.

बीजेपी विधायक लखींद्र पासवान ने कहा, तेजस्वी जाकर नमाज पढ़ें. तेजस्वी को टीका चंदन से इतना परहेज है तो अपने भाई तेज प्रताप को रोकें.

बीजेपी नेता प्रभाकर मिश्रा ने कहा, तेजस्वी यादव को सनातनियों से इतनी एलर्जी क्यों है? तेजस्वी यादव जिस तरह की बात कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें बताना चाहिए कि क्या पवित्र रमजान के महीने में वो रोजा रख रहे हैं?

जेडीयू ने क्या कहा…

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, बिहार वसुदेव कुटुंबकम की धरती है. यहां टीका भी लगते हैं और टोपी भी पहनते हैं. यहां मंदिरों की घेराबंदी भी होती है और कब्रिस्तानों की भी. तेजस्वी यादव को कानून की टोपी का एहसास होना चाहिए. भागलपुर दंगा कांग्रेस के माथे पर लगा काला कलंक है. लालू यादव ने अपने शासनकाल में दंगाइयों को संरक्षण दिया. लेकिन नीतीश कुमार के शासनकाल में भागलपुर के दंगा पीड़ितों को पुनर्वास दिया गया.

आरजेडी ने क्या कहा…

आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, बीजेपी के लोग केवल सनातन की बात करते हैं लेकिन समाज को बांटने में लगे रहते हैं. तेजस्वी यादव ने सदन में बिल्कुल सही सवाल उठाया था.

तेजस्वी ने क्या कहा था?

तेजस्वी ने कहा, विजय सिन्हा और सीएम नीतीश कुमार के बीच कैसे नोंक झोंक होती थी, हमने देखा है. विजय सिन्हा पीछे रहने वाले नहीं हैं. मजबूती दिखाइए. विजय सिन्हा ने कहा था कि अटल जी का सपना तब पूरा होगा जब बीजेपी की सरकार बनेगी. आप टीका लगाते हैं, सनातनी हैं और झूठ बोलते हैं. 

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *